प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी यकीनन इस साल की बड़ी शादियों में से एक रही । जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाज और 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी गूगल की टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च की गई शादियों में शुमार हुई । शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली में रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे । यूं तो इस कपल की शादी की कई तस्वीरें देखी गई लेकिन अब धीरे-धीरे इनकी और भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है । हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ अपनी एक बेहद रोमांटिक तस्वीर को शेयर किया है जिसमें दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे है ।

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ अपना ये रोमांटिक पोज शेयर किया
वेडिंग फेस्टिविटी की ये फोटो प्रियंका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है । इसमें निक उन्हें गोद में लेकर रोमांटिक पोज दे रहे हैं । जबकि बैकड्रॉप में रोशनी से जगमगा रहा उम्मेद भवन पैलेस नजर आ रहा है । इस दौरान ग्रे सूट में निक का काफ़ी डैपर लुक देखने को मिला । निक के साथ अपने इस रोमांटिक अंदाज को अपने फ़ैंस के साथ शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ''इस स्पेशल दिन को फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शेयर करना बहुत महत्व रखता है । वो मुस्कान, प्यार और हग ।''
निक का अपनी नई नवेली दुल्हन पर यूं प्यार लुटाना
प्रियंका की स्टाइलिस्ट मिमी ने भी प्रियंका और निक का ये फ़ोटो शेयर किया जिसमें निक अपनी नई नवेली दुल्हन का हाथ थामे सीढ़ियों से उतरते हुए नजर आ रहे है । इस दौरान प्रियंका राल्फ और रसोसो के डिजाइनर ड्रेस में काफ़ी आकर्षक लग रही है ।
@priyankachopra x custom @ralphandrusso #styledbymimicuttrell
A post shared by Mimi Cuttrell (@mimi) on
आपको बता दें कि इस फोटो के सामने आने से पहले प्रियंका की कुछ और फोटोज वायरल हुई हैं, जिनमे वो रेड गाउन पहने हुए बेहद स्टनिंग लगी हैं । शाही शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं । अभी तक 'निकयंका' के ड्रीम वेडिंग की एलबम से नई तस्वीरों के आने का सिलसिला थमा नहीं है । प्रियंका रेड गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं ।
यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा को अपनी दुल्हनिया बनाने के बाद अब निक जोनस को पापा बनने की जल्दी है
बता दें कि प्रियंका और निक इस हफ़्ते दो वेडिंग रिसेप्सशन देने वाले है । एक 19, दिसंबर को आयोजित होगा और दूसरा 20 दिसंबर को । इसके बाद ये जोड़ा अपने हनीमून पर निकल जाएगा ।
A post shared by Priyanka Borkar (@hairbypriyanka) on
















