प्रभास स्टारर सालार: पार्ट 1 - सीजफायर के टीजर ने आते ही पूरी दुनिया में चर्चा शूरू कर दी। जी हां, टीजर में पेश किए गए कास्ट के दमदार लुक से लेकर डायलॉग्ज तक ने सालार की दुनिया की झलक पेश की, जिसे प्रशांत लीन ने डायरेक्ट किया है। इसके बाद से ही दर्शक फिल्म के बारे में और जानने और देखने के लिए एक्साइटेंड है। अब निर्माताओं ने फिल्म से एक और अहम कलाकार, सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लुक और नाम का खुलासा किया है।

प्रभास स्टारर सालार से पृथ्वीराज सुकुमारन को बर्थडे विश करते हुए मेकर्स ने रिलीज किया वर्धराजा मन्नार के रूप में उनका इंटेंस लुक

सालार से पृथ्वीराज सुकुमारन का इंटेंस लुक

हाल में होम्बले फिल्म्स ने पृथ्वीराज सुकुमारन के लिए एक इंटेंस पोस्टर शेयर किया, जिसमें सालार: पार्ट 1 - सीजफायर में उन्हें वर्धराज मन्नार, द किंग की भूमिका में देखा जा सकता हैं। पृथ्वीराज के जन्मदिन के मौके पर उनके कैरेक्टर का लुक और नाम ऑडियंस के साथ शेयर करके फिल्ममेकर्स ने कैप्शन में उन्हें बर्थ डे की शुभकामनाएं दी । “वर्धराज मन्नार' द किंग @ therealprithvi को जन्मदिन की शुभकामनाएं ।”

View this post on Instagram

A post shared by Salaar (@salaarthesaga)

इसके अलावा, निर्माताओं ने हाल ही में सालार: पार्ट 1 - सीजफायर की रिलीज डेट 22 दिसंबर 2023 बताकर सबसे बड़ी घोषणा की है। इसने दर्शकों के उत्साह को काफी बढ़ाया है और ऐसे में अब हर कोई केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील और बाहुबली स्टार प्रभास के पहली बार एक साथ आने को लेकर और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता है।

होम्बले फिल्म्स, सालार में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।