बाहुबली और साहो जैसी मेगाबजट फ़िल्में करने के बाद सुपरस्टार प्रभास ने अब अपनी अगली फ़िल्म जान की तैयारी शुरू कर दी है । प्रभास ने आज से ही अपनी आगामी फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी है । प्रभास ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने की घोषणा की है । प्रभास की यह फिल्म भी मेगाबजट फिल्म होगी ।

साहो के बाद प्रभास ने अपनी अगली मेगाबजट फ़िल्म जान की शूटिंग शुरू की !

प्रभास अपनी अगली फ़िल्म की तैयारी में जुटे

अभिनेता प्रभास की अगली फिल्म फिर से पैन-इंडिया रिलीज होने वाली जिसमें अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी । फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जाएगा । फिल्म को राधा कृष्ण द्वारा तेलुगु में निर्देशित किया जाएगा और साथ में अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा ।

जान की बात करें तो यह एक पीरियड लव स्टोरी फ़िल्म है जो 1970 के दशक पर बेस्ड है जिसमें प्रभास भविष्यवक्ता का किरदार निभाते हुए दिखाई देंग़े । इस फ़िल्म में प्रभास के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी ।

View this post on Instagram

Elated to share that I’m resuming shooting for my upcoming film. Looking forward to a fun schedule.

A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on

प्रभास के प्रशंसक केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग बाहुबली सुपरस्टार के दीवाने हैं । प्रभास ने फ़िल्म साहो के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है और दमदार थ्रिलर के साथ सम्पूर्ण देश को अपना दीवाना बना लिया है ।