शूटिंग में बिजी परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने वेकेशन के दिनों को बहुत मिस कर रही हैं । मालदीव वेकेशन के दिनों को याद करते हुए परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी तस्वीर पोस्ट की है जो उनके फ़ैंस को बहुत पसंद आ रही है ।

येलो मोनोकिनी में परिणीति चोपड़ा ने अपने हॉट लुक के साथ किया मालदीव वेकेशन को याद

परिणीति चोपड़ा का बिकिनी लुक

करगिल में कड़ाके की ठंड के बीच अपनी फ़िल्म की शूटिंग कर रही परिणीति ने येलो कलर की मोनोकिनी में सनबाथ लेते हुए अपनी स्टनिंग फोटो शेयर की है । इस तस्वीर में परिणीति समंदर किनारे वुडन पूलसाइड पर धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं । अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, “God, मैं Ocean को मिस कर रही हूं! हां मैं जानती हूं कि अभी बस एक ही महीना हुआ है ।”

बता दें कि परिणीति बीते महीने ही अपनी फ़ैमिली के साथ मालदीव गई थी । वहां उन्होंने अपने बिकिनी लुक से लेकर स्कूबा डाइविंग एक्सपीरियंस को भी शेयर किया ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, परिणीति पिछली बार साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आईं थी । और अब परिणीति जल्द ही रणबीर कपूए के साथ संदीप रेड्डी वांगा की फ़िल्म एनिमल में नजर आएंगी । इसके अलावा परिणीति इन दिनों सूरज बड़जात्या की फ़िल्म ऊंचाई के लिए शूटिंग कर रही हैं ।