ज़ी स्टूडियो और जे पी दत्ता फिल्म्स की आगामी वॉर ड्रामा फ़िल्म पलटन की संपूर्ण टीम ने शहर के एक उपनगरीय होटल में मुलाकात की और एक साथ मिलकर लंच का लुत्फ़ उठाया । इस अवसर पर अर्जुन रामपाल, गुरमीत चौधरी, लव सिन्हा, सोनल चौहान, मोनिका गिल और हर्षवर्धन राणे उपस्थित थे ।

देशभक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है पलटन की कहानी
सिक्किम सीमा के साथ 1967 के नथू ला मिलिट्री के संघर्षों पर आधारित, पलटन में चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए एक तीव्र लड़ाई से सामना करने वाली भारतीय सेनाओं की एक अनकही कहानी को दिखाया जाएगा ।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता जे पी दत्ता 12 साल बाद पलटन के साथ निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे है । राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक इससे पहले बॉर्डर, एलओसी कारगिल और रिफ्यूजी जैसी युद्ध पर आधारित फ़िल्मो के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है ।

7 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार, इस विशेष वीडियो ने निश्चित रूप से दर्शकों के बीच उत्साह उत्पन्न कर दिया है । पावर-पैक प्रदर्शनों के साथ, यह फिल्म भारतीय सैनिकों की सबसे बड़ी और अनजान कहानी बताने का वादा करती है, जिन्होंने अंत तक अपने भाइयों के साथ यह जंग लड़ी थी ।

यह भी देखें : टीजर (पलटन)

ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और जे पी दत्ता फिल्म्स द्वारा निर्मित, पलटन जे पी दत्ता द्वारा निर्देशित है और 7 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है ।



















