बजरंगी भाईजान की टीम सलमान खान और कबीर खान की जोड़ी एक बार फ़िर बड़े पर्दे पर लौट रही है फ़िल्म ट्यूबलाइट को लेकर । यह फ़िल्म 60 के दशक में हुए भारत-चीन युद्ध, जिसे भारत चीन सीमा विवाद के रूप में भी जाना जाता है, जिसने हिमालय की सीमाओं पर विवाद खड़ा कर दिया था, पर आधारित होगी । इस फ़िल्म में चीनी अभिनेत्री झु झु सलमान खान के साथ नजर आएंगी । विदेशी भाषा होने के कारण इस फ़िल्म को करते हुए झु झु को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन जरा सोचिए झु झु को इस परेशानी से किसने निकालने का काम किया ? जी हां, वो थे झु झु के सह कलाकार सलमान खान ।

असल में, झू झु को अपने हिंदी डायलॉग सीखने के लिए हिंदी क्लास लेनी पड़ी थी । उन्होंने हिंदी लहजा सीखने के लिए कड़ी मेहनत की थी क्योंकि उनके पास हिंदी सीखने के लिए समय काफ़ी कम था । चूंकि निर्देशक कबीर खान परफ़ेक्शन के साथ काम करने को लेकर जाने जाते हैं, इसलिए जब तक झु झु अच्छी तरह से अपने डायलॉग नहीं बोल लेती तब तक वह शूट नहीं सकती थी ।

और फ़िर झु झु के तारणहार बने सलमान खान, झु झु के शूटिंग पर जाने से पहले सलमान झु झु को उनकी लाइन का मतलब समझाते । यहां तक की उन्होंने झु झु को उनकी लाइंस याद रखने के लिए एक आसान तरीका भी सुझाया । खैर हम इसे टीम वर्क कह सकते हैं, जो कि उम्मीद है हमें फ़िल्म में देखने को मिलेगा ।

ट्यूबलाइट को सलमा खान और सलमान खान द्दारा प्रोड्यूस किया गया है । इसमें सलमान खान के भाई सोहेल खान फ़िल्म में सलमान खान के भाई के किरदार में नजर आएंगे । इसे अमर बुटाला द्दारा को-प्रोड्यूस किया गया है । प्रीतम के म्यूजिक से सजी यह फ़िल्म भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है । यह फ़िल्म ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।