आयुष्मान खुराना अभिनीत बधाई हो से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी एक्टिंग से एक बार फ़िर सभी का दिल जीत लिया । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली नीना गुप्ता< जो हाल ही में शुभ मंग़ल ज्यादा सावधान में नजर आईं थी, ने हाल ही में अपने निजी जिंदगी में हासिल हुए अनुभव को अपने फ़ैंस के साथ शेयर किया । नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के मास्टर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड के साथ रिलेशनशिप में थी जिससे उनकी एक बेटी भी है मसाबा । लेकिन नीना ने अपनी पर्सनल लाइफ़ को कभी भी छुपाकर नहीं रखा है । और आज इतने सालों बाद नीना ने खुलकर अपने जिंदगी के इस कड़वे अनुभव को अपने फ़ैंस के साथ शेयर किया है साथ ही एक नसीहत भी दी है ।

नीना गुप्ता ने वीडियो शेयर कर बताया अनुभव
हाल में नीना ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पर्सनल एक्सपीरियंस को बता रही है । इसमें उन्होंने महिलाओं को एक खास सलाह भी दी है । उत्तराखंड में छुट्टियां बिता रहीं नीना ने महिलाओं को सलाह दी है कि, कभी भी किसी शादीशुदा मर्द से प्यार न करें । क्योंकि शादीशुदा मर्दों से संबंध रखने पर किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है और इन अफेयर्स का अंत कैसा होता है, ये सब कुछ उन्होंने सहा है ।
वीडियो की शुरुआत करते हुए नीना ने कहा, ''नमस्कार मैं मुक्तेश्वर से बात कर रही हूं । सच कहूं तो ये कुछ ऐसे डायलॉग्स हैं, जो आपने बहुत बार सुने होंगे । उसने मुझसे कहा कि वह अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता । वे लंबे समय से साथ नहीं हैं । आप उसके प्यार में पड़ जाते हो। वह शादीशुदा आदमी है । फिर आप बोलते हो कि आप अलग क्यों नहीं हो जाते? लेकिन वह कहता है, 'नहीं नहीं बच्चे हैं । मैं ऐसा नहीं सोचता । देखते हैं क्या होता है, हो सकता है किसी दिन अलग हो जाएं ।' आपको बड़ी उम्मीद हो जाती है ।
आप शुरू-शुरू में कभी-कभी मिलते हैं । फिर आप कहते हैं कि हॉलिडे पर भी जाना है तो उसे परेशानी होती है, क्योंकि क्या कहके जाए, फिर वह झूठ बोलकर जाता है । फिर आप कहते हैं कि मुझे तो रात भी बितानी है । आप उसपर बहुत दबाव बनाते हैं तो कहीं होटल में या कहीं और जगह ढूंढते हैं, जहां रात बिताते हैं । फिर आप और रात बिताना चाहते हैं और अंततः उससे शादी करना चाहते हैं । आप उसे पत्नी से तलाक का दबाव बनाते हैं, लेकिन वह कहता है, 'कुछ वक्त और दो, मैं इस पर काम कर रहा हूं। यह आसान नहीं है ।
प्रॉपर्टी है, बैंक अकाउंट्स हैं आदि..आदि ।' अब आप डर और निराशा महसूस करने लगते हैं और समझ नहीं आता कि आपको क्या करना चाहिए? कभी-कभी आप यह भो सोच लेते हैं कि उसकी पत्नी को फोन करके बता देती हूं कि उसका पति ऐसा है । करते-करते सबकुछ इतना कॉम्प्लिकेटेड हो जाता है कि फाइनली वह कह देता है कि छोड़ो यार मुझे इतने कॉम्प्लिकेशंस में नहीं जाना । बस करो मुझे नहीं चाहिए । फिर आप क्या करोगे? सच कहूं तो शादीशुदा आदमी के चक्कर में मत पड़ो । शादीशुदा आदमी से प्यार मत करो । मैं यह पहले कर चुकी हूं । मैंने भुगता है । इसलिए मैं कह रही हूं कि आप इसे ट्राय मत करो ।"
















