क्रिकेट जगत के सबसे बड़े करप्शन स्कैंडल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री कॉट ऑउट को 17 मार्च, 2023 को विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जायेगा । सुप्रिया सोबती गुप्ता द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री कॉट ऑउट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े मैच फिक्सिंग स्कैंडल का पर्दाफाश
करती है ।

सबसे बड़े करप्शन स्कैंडल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री कॉट ऑउट
कॉट आउट एक फीचर लेंथ डॉक्यूमेंट्री है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया को हिलाकर रख देने वाले सबसे बड़े मैच फिक्सिंग स्कैंडल का पर्दाफाश करती है ।
यह एक दिल को धड़का देने वाली कहानी है जो भारत में क्रिकेट के प्रक्षेपवक्र को दर्शाती है और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी हुई है और यह एक्सप्लोर करती है कि कैसे क्रिकेट बिरादरी ने सबसे बड़े भ्रष्टाचार घोटाले के खिलाफ लड़ाई लड़ी ।
सुप्रिया सोबती गुप्ता द्वारा निर्देशित, MOW प्रोडक्शंस के सहयोग से मेघा माथुर द्वारा पैशन पिक्चर्स के तहत निर्मित किया गया है ।
















