
नेहा धूपिया हाल ही में अपनी छुट्टीयां मनाने के लिए इबिसा गईं थी । किसी भी अन्य छुट्टी पर जाने वाले की तरह ही नेहा धूपिया ने भी सोशल मीडिया पर अपने छुट्टीयों के पलों को बांटा लेकिन उन तस्वीरों पर मिल रहे भद्दे कमेंट्स के कारण नेहा को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी ।
जब नेहा ने बीच पर बिकनी पहने हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की तो कुछ लोगों ने उन तस्वीरों पर भद्दी टिप्पणियां करना शुरू कर दिया । लोगों के अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियों की जैसे बाढ़ सी आ गई थी तब नेहा धूपिया ने अपनी एक तस्वीर शेयर की और सभी बॉडी शेमर पर नाराज़ होने के अंदाज़ में लिखा , हे दोस्तों, बीच पर मैंने बिकनी पहनी है और मैंने वही किया जो बाकी के लोग करते हैं जब वो बीच पर होते हैं । और हां मैंने सेल्फ़ी ली और उसे पोस्ट किया । एक बार कोशिश करें कि असभ्य और मूर्ख न बनें और एक औरत की वॉल पर अपनी हताशा निकालना ठीक नहीं, ये आप चुने कि क्या सही है । मेरे पास ये विकल्प है कि मैं आपको अनफ़ॉलो कर दूं या आपकी टिप्पण्णीयों को मिटा दूं या सभी अभद्र टिप्पणियों की रिपोर्ट करवाऊं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहती । इन तस्वीरों के माध्यम से मेरा ये कहने का मतलब है कि यदि आपके पास कुछ सम्मानजनक कहने के लिए नहीं है तो आप स्क्रॉल कर सकते हैं । अच्छा होगा कि आप अपनी ऊर्जा और समय सही चीज के लिए इस्तेमाल करें बाकी के लिए आपके प्यार के लिए धन्यवाद हमेशा !
मुंबई लौटने के बाद नेहा धूपिया ने इस मुद्दे को संबोधित करते हुए कहा कि यदि ये आलोचना उनके काम के संबंध में होती तो ठीक था लेकिन किसी भी तरह की व्यक्तिगत गालियां उनके द्दारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी । नेहा धूपिया एमटीवी के रिएलिटी शो रोडीज कि तीन जज में से एक हैं और अकेली महिला टीम लीडर हैं ।
















