Check out Pooja Hegde's first look as Chaani in Mohenjo Daro

मोहेंजो दारो में चानी के किरदार में पूजा हेगड़े का फ़र्स्ट लुक

पिछले हफ़्ते ह्रितिक रोशन ने अपनी आगामी फ़िल्म मोहेंजो दारो का पहला मोशन पोस्टार जारी किया था और फ़िल्म में अपने किरदार सरमन से परिचय कराया था । आज, आगामी फ़िल्म के मेकर ने फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री पूजा हेगड़े का फ़िल्म में फ़र्स्ट लुक से रु-ब-रु कराया । ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी इस रोमांटिक फिल्म में पूजा शाही अवतार में नजर आएंगी ।

पूजा हेगड़े, जो कि एक तेलुगू अभिनेत्री हैं, ह्रितिक रोशन के साथ अपनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म में नज़र आएंगी । फ़िल्म मोहेंजो दारो के मेकर्स ने फ़िल्म में पूजा हेगड़े के किरदार चानी से परिचय कराया । पूजा हेगड़े ने फ़िल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की और साथ ही बताया कि वह 2 साल से अपने इस किरदार को दिखाने का इंतज़ार कर रही थी । पूजा ने लिखा कि , चानी को दिखाने के लिए 2 साल से इंतज़ार कर रहीं हूं और अब मैं 2 घंटे भी और इंतज़ार नहीं कर सकती @ह्रितिक रोशन? # मोहेंजो दारो ।

सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि पर बनी , निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म मोहेंजो दारो एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म है । ये फ़िल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी और इसकी सीधी टक्कर अक्षय कुमार की रुस्तम से होगी ।