अक्षय कुमार की फ़िल्म गोल्ड से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं मौनी रॉय इन दिनों अपने वेकेशन टाइम को बहुत मिस कर रही हैं । टीवी शोज और फ़िल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनैस से फ़ैन फ़ोलोइंग बढ़ाती हैं । सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की बिकिनी पिक्चर्स छा जाती हैं ।

मौनी रॉय ने अपने हॉट बिकिनी फ़िगर से बढ़ाई हॉटनैस तो सोनल चौहान बोलीं- ‘ये गैरकानूनी है’

मौनी रॉय की हॉटनैस

शेयर की गई फ़ोटो में मौनी ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं । मौनी ने अपनी इन पुरानी तस्वीरों के जरिए अपने वेकेशन टाइम को फ़िर से याद किया है । मौनी की इन बिकिनी तस्वीरों को उनके फ़ैंस के साथ-साथ फ़िल्मी सितारें भी खूब पसंद कर रहे हैं । अभिनेत्री सोनल चौहान ने मौनी की हॉटनैस की तारीफ करते हुए लिखा, “गैरकानूनी है ये”

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

वर्क फ़्रंट की बात करें तो मौनी पिछली बार फिल्म लंदन कॉन्फेडेन्शियल में नजर आईं थी जो जी5 पर रिलीज हुई थी । इस फिल्म में मौनी का एक अलग अंदाज नजर आया । इसके अलावा मौनी जल्द ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अभिनीत साई-फ़ाई थ्रिलर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी ।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)