अपनी फ़िटनेस को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी एक बार अपने सुपरफ़िट बिकिनी लुक से लोगों को इंस्पायर कर रही हैं । 48 साल की उम्र में भी मंदिरा बेदी अक्सर अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं । सोशल मीडिया पर बिकिनी में अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करने वाली मंदिरा एक बार फिर अपनी बोल्ड बिकिनी फोटो शेयर कर छा गई हैं ।

48 साल की उम्र में मंदिरा बेदी ने अपने सुपरफ़िट बिकिनी लुक से किया इंस्पायर, फ़्लॉन्ट किए अपने एब्स

मंदिरा बेदी का फ़िट बिकिनी लुक

मंदिरा की ये फ़ोटो पुरानी है जिसे उन्होंने अभी पोस्ट किया है । अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा, “मैंने फ़ोन देखा तो उसमें ये थ्रोबैक तस्वीर मिली, इसे देख मुझे लगा कि यह अब तक मैंने कहीं शेयर नहीं की है ।” इस तस्वीर में मंदिरा समंदर किनारे मस्टर्ड कलर के बिकिनी में सेक्सी पोज देते हुए नजर आ रही हैं ।

मंदिरा की प्रोफ़ेशनल लाइफ़ की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादालोकप्रियता टीवी शो शांति से मिली थी । मंदिरा पिछली बार प्रभास और श्रृद्धा कपूर अभिनीत एक्शन थ्रिलर फ़िल्म साहो में एक खास रोल में नजर आई थी । पर्सनल लाइफ़ की बात करें तो इसी साल जुलाई में मंदिरा ने एक बच्ची को गोद लिया है । मंद‍िरा और उनके पति राज कौशल ने अपनी बेटी को तारा बेदी कौशल नाम दिया है । मंदिरा के पहले ही एक बेटा है जिसका नाम वीर है ।