मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप किसी से छुपी हुई नहीं है । भले ही दोनों ने अपने प्यार को पब्लिकली नहीं किया हो लेकिन दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आ जाते है । वैसे इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है । मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ऑफ़िशियली तो ये नहीं बताया है कि लेकिन दोनों ने सेम लोकेशन की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है । लगता है दोनों से अनजाने में ये सीक्रेट खुल गया कि दोनों साथ में वेकेशन एंजॉय कर रहे है ।

Oops! मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अनजाने में खुद ही खोल डाला अपना ये सीक्रेट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सेम लोकेशन की तस्वीर शेयर की

मलाइका और अर्जुन ने साथ में कोई तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन दोनों ने एक ही जगह की तस्वीरें शेयर की हैं । जहां मलाइका ने लेक के पास खड़े हुए ये तस्वीर शेयर की और इसे शेयर करते हुए लिखा, "रुकें, परछाई देखें और शुक्रिया अदा करें ।"

फ़िर अर्जुन ने भी इसी लेक के पास खड़े होकर तस्वीर क्लिक की और मलाइका से मिलता जुलता ही कैप्शन लिखा । अर्जुन ने लिखा, ''सीधे खड़े रहो, एक पल लो और शुक्रिया अदा करो ।''

यह भी पढ़ें : Hot! मलाइका अरोड़ा ने शॉर्ट ड्रेस में फ़्लॉंट किए अपने सेक्सी कर्व्स

एक जैसा बैकग्राउंड और लगभग एक जैसा कैप्शन को देख ये तो क्यीयर है कि दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है । वैसे अर्जुन और मलाइका की इस तस्वीर पर फ़राह खान ने भी चुटकी ली और लिखा, अब तो दोनों तस्वीरें भी एक जैसी ही शेयर करते हैं ।

View this post on Instagram

Stop, reflect and be grateful ?.... #wednesdaymusings?

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

View this post on Instagram

Stand still, take a moment, be grateful.

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on