सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने फैंस के बीच एक खास जगह बना ली है । सुपरस्टार जल्द ही अपनी आगामी फिल्म सरिलरु नीकेवरु में नज़र आएंगे लेकिन उससे पहले महेश बाबू शिरडी के साई दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे । अभिनेता हाल ही में महाराष्ट्र के शिरडी पहुंचे थे जहाँ महेश बाबू ने श्रद्धापूर्वक साई बाबा का आशीर्वाद लिया और सफलता की मनोकामना मांगी । सरिलरु नीकेवरु की रिलीज से पहले महेश बाबू पहुंचे शिरडी के साईं दरबार !

महेश बाबू ने श्रद्धापूर्वक साई बाबा का आशीर्वाद लिया

फ़िल्म सरिलरु नीकेवरु का हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र ने सभी मौजूदा रिकॉर्डो तोड़ दिए है और टॉप पर ट्रेंड कर रहा है । यही नहीं, महेश बाबू के इस आकर्षक अवतार को देखकर प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है । इस साल की शुरुआत में, महेश बाबू ने अपनी नवीनतम फिल्म महर्षि के साथ एक और ब्लॉकबस्टर हिट दी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था । इसके अलावा, सुपरस्टार ने हाल ही में एक प्रमुख पत्रिका के कवर पर अपने डैशिंग लुक के साथ प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

सरिलरु नीकेवरु की रिलीज से पहले महेश बाबू पहुंचे शिरडी के साईं दरबार !

सुपरस्टार महेश बाबू अपनी आगामी फिल्म सरिलरु नीकेवरु में आर्मी मेजर अजय कृष्णा की भूमिका में नज़र आएंगे जिसका निर्देशन अनिल रविपुडी द्वारा किया गया है । यह फिल्म साल 2020 की संक्रांति पर रिलीज़ के लिए तैयार है । सरिलरु नीकेवेरु अनिल सनकारा, दिल राजू और महेश बाबू के बैनर एके एंटरटेनमेंट्स और साथ ही जीएमबी एंटरटेनमेंट के तहत संयुक्त रूप से निर्मित है ।

सरिलरु नीकेवरु की रिलीज से पहले महेश बाबू पहुंचे शिरडी के साईं दरबार !