सिंगर से एक्ट्रेस बनीं लीसा मिश्रा इस समय काफी खुश हैं और भारतीय दर्शकों से मिले प्यार और अपनापन के लिए आभारी महसूस कर रही हैं। म्यूज़िक इंडस्ट्री में सफल सफर के बाद, उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी शानदार एंट्री की है, जहाँ कॉल मी बे और द रॉयल्स जैसे प्रोजेक्ट्स को काफी सराहना मिली।

लीसा मिश्रा ने कन्फर्म की कॉल मी बे 2 और द रॉयल्स 2 में अपनी वापसी ; “म्यूजिक से फिल्मों और सीरीज़ में आने का फैसला आसान नहीं था लेकिन..”

कॉल मी बे 2 और द रॉयल्स 2 में लीसा मिश्रा की वापसी

कॉल मी बे के पहले साल पूरे होने पर अब लीसा इसके दूसरे सीज़न की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इसके साथ ही द रॉयल्स 2 का भी आधिकारिक ऐलान हो गया है, जो उनकी एक्टिंग करियर के लिए एक और बड़ा पड़ाव है।

अपनी जर्नी पर बात करते हुए लीसा ने कहा, “मुझे दर्शकों से मिला प्यार और समर्थन सचमुच बहुत ही विनम्र महसूस कराता है। म्यूज़िक ने मुझे एक पहचान दी, लेकिन एक्टिंग ने मुझे कहानियाँ कहने का एक नया तरीका सिखाया। फिल्मों और सीरीज़ में आने का फैसला आसान नहीं था, लेकिन लोगों ने जिस गर्मजोशी से मुझे अपनाया, उसने सब कुछ सार्थक बना दिया। मैं अपने फैन्स की शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। अब कॉल मी बे 2 और द रॉयल्स 2 का हिस्सा बनने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। एक साथ दोनों चीज़ें करना और हर पल का मज़ा लेना, सच में एक खूबसूरत अहसास है।”

लीसा मिश्रा इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि जुनून और मेहनत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अलग-अलग रास्ते बनाना मुमकिन है।