बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, किताबों या उपन्यासों पर फ़िल्म बनाने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है । किताबों या उपन्यासों पर फ़िल्म बनाने के लिए सबसे बड़ी चुनौती किसी भी कलाकार के लिए ये रहती है की क्या वह उस किरदार के साथ न्याय कर पाएगा/पाएगी या नहीं । अक्टूबर को राष्ट्रीय पुस्तक माह के रूप में मनाया जाता है, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आएँ हैं ऐसे कलाकार जो जल्द ही किताबों पर आधारित फ़िल्म या वेब सीरिज़ में नज़र आने वाले है । करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा समेत कई ऐसे कलाकार हैं जो बुक रूपांतरण पर आधारित प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाले हैं ।

 करीना कपूर खान

9ebc77fe-2e8f-4882-bebd-ae41a48a029d

जापानी उपन्यास, द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स के साथ करीना कपूर खान जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही है । करीना पिछली बार आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा में नज़र आईं थी ।

प्रियंका चोपड़ा जोनास

790a14f9-f562-4de1-ae32-f5fa12fd5b5c

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जल्द ही शिल्पी सोमाया गौड़ा के उपन्यास सीक्रेट डॉटर पर आधारित एक अनटाइटल्ड हॉलीवुड फिल्म, जो कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित है, में नज़र आएंगी । 

 आदित्य रॉय कपूर

d96bcaef-d833-48be-a7f4-7f32418d58d6

आदित्य रॉय कपूर फिल्म द नाइट मैनेजर फ़िल्म में लीड रोल में नज़र आएंग़े ।  द नाइट मैनेजर ब्रिटिश टीवी सिरीज़ द नाइट मैनेजर पर आधारित है । आशिकी 2 फ़ेम आदित्य द नाइट मैनेजर फ़िल्म में उस किरदार को निभाते नज़र आएंगे जो मूल रूप से टॉम हिडलटन द्वारा निभाया गया था । आदित्य पिछली बार एक्शन थ्रिलर राष्ट्र कवच ओम फ़िल्म में नज़र आए थे ।

ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली

d4745359-26fa-4ed1-b58f-997c4bdf51b2

ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली पिप्पा फिल्म में दिखाई देगी, जो द बर्निंग चफ्फीज़ की किताब पर आधारित है, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन के ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता के बारे में है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर अपने भाई-बहन के साथ लड़े थे । इस फिल्म में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पैन्यूली भाई बहन के किरदार में नज़र आयेंगे ।

अली फज़ल

9244d639-ba86-4f16-ba57-bfaf1896c70b

अली फजल अमर भूषण की किताब एस्केप टू नो वेयर पर आधारित फिल्म खुफिया में नज़र आएंगे । इस फिल्म  की कमान विशाल भारद्वाज के हाथों में है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है । अली के साथ साथ इस फिल्म तब्बू और वामिका गब्बी भी अहम किरदार में नज़र आएंगी । अली फज़ल ने अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस- पुशिंग बटन स्टूडियो लॉन्च किया है । गर्ल्स विल बी गर्ल्स उनका पहला प्रोजेक्ट होगा।