प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे बड़े स्टार्स होने के कारण कल्कि 2898 AD इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म मानी जा रही थी लेकिन फ़िल्म को मिले पॉजिटीव रिव्यूज और लोगों के फ़ीडबैक ने फ़िल्म को और भी ज्यादा पावरफ़ुल बना दिया है । नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 AD की बॉक्स ऑफिस सुनामी थमने का नाम नहीं ले रही है । फ़िल्म हर दिन अपने कलेक्शन के साथ एक नया रिकॉर्ड बना रही है । एक साथ कई भाषाओं में रिलीज हुई प्रभास की कल्कि 2898 AD का हिंदी वर्जन सबसे ज्यादा कमाई करने में कामयाब हो रहा है । फ़िल्म का हिंदी वर्जन 7 दिनों में कुल 153.15 करोड़ रु की कमाई कर चुकी है । ये कहना गलत नहीं होगा कि कल्कि 2898 AD ने प्रभास के स्टारडम को फ़िर से लौटा दिया है ।

कल्कि 2898 AD ने लौटाया प्रभास का स्टारडम
भारतीय माइथोलॉजी को साइंस-फिक्शन के साथ मिलाकर लाई, डायरेक्टर नाग अश्विन की इस फिल्म ने पहले ही दिन से जनता को इम्प्रेस करना शुरू कर दिया था । नतीजतन फ़िल्म ने रिलीज के पहले दिन यानि गुरूवार को 22.50 करोड़ रु, शुक्रवार को 23.25 करोड़ रु, शनिवार को 26.25 करोड़, रविवार को 40.15 करोड़, सोमवार को 16.50 करोड़, मंगलवार को 13 करोड़, बुधवार को 11.50 करोड़ रु की कमाई की । इस तरह फ़िल्म का हिंदी वर्जन अब तक कुल: ₹ 153.15 करोड़ की कमाई कर चुका है ।
फ़िल्म की रिलीज को सात दिन पूरे हो चुके हैं और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पोजीशन बनाए हुए है । कल्कि साल 2024 की सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बनकर उभरी है । क्योंकि हिंदी फिल्मों में इस साल सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड फाइटर के नाम है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 213 करोड़ रु था जबकि सात दिनों का कलेक्शन 143.85 करोड़ रु रहा था । दूसरे नंबर पर शैतान थी जिसका 7 दिनों का कलेक्शन 81.60 करोड़ रु था ।
2024 में हिंदी फ़िल्मों का पहले सात दिनों का सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन इस प्रकार है :-
कल्कि - 153.15 करोड़ रु
फाइटर - 143.85 करोड़ रु
शैतान - 81.60 करोड़ रु
क्रू - 47.54 करोड़ रु
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - 47.18 करोड़ रु
बड़े मियाँ छोटे मियाँ - 44.67 करोड़ रु
चंदू चैंपियन - 40.13 करोड़ रु
आर्टिकल 370 - 38.82 करोड़ रु
मुंज्या - 36.50 करोड़ रु
योद्धा - 26.09 करोड़ रु
















