जाह्नवी कपूर ने 78वें कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में अपनी नई फ़िल्म होमबाउंड के साथ धमाकेदार डेब्यू कर लिया है। इस फ़िल्म का निर्देशन मशहूर और समीक्षकों द्वारा सराहे गए नीरज घेवन ने किया है, और इसे कान्स के प्रतिष्ठित Un Certain Regard सेक्शन में चुना गया है—जो उन फिल्मों को समर्पित होता है जिनकी कहानी और दृष्टिकोण अद्वितीय होते हैं । जाह्नवी कपूर ने भारत के दिग्गज फैशन डिज़ानर तरुण तहिलियानी की ख़ूबसूरत ड्रेस में अपना कान्स डेब्यू किया ।

जाह्नवी कपूर ने अपने कान्स लुक से किया इंप्रेस
जाह्नवी कपूर ने कान्स में अपने लुक से सभी को इंप्रेस कर दिया है । जाह्नवी कपूर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर तरुण तहलियानी का कस्टमाइज्ड गाउन पहनकर एंट्री की. इस गाउन की खास बात यह थी कि यह देखने में बिल्कुल साड़ी की तरह लग रहा था, लेकिन ये एक स्कल्प्टेड ड्रेस थी । सॉफ्ट पिंक कलर के इस गाउन का अपर पोर्शन फिटेड कोर्सेट था और लोअर पार्ट में एक लंबी ट्रेल वाली स्कर्ट थी । इस ड्रेस को इंडियन ट्विस्ट देने का काम जाह्नवी द्वारा ओढ़ा गया घूंघट कर रहा था । ये देखने में बेशक घूंघट लगता हो, लेकिन ये सच में एक हुड था ।
जाह्नवी के लुक को पर्ल ज्वैलरी के कंप्लीट किया गया है । सोशल मीडिया पर उनके लुक की खूब तारीफ हो रही है । ये जाह्नवी का अपनी मां के लिए ट्रिब्यूट है ।
होमबाउंड की बात करें तो इसमें जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फ़िल्म का कान्स में चयन भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, और यह जान्हवी को उन गिनी-चुनी भारतीय अभिनेत्रियों की श्रेणी में ला खड़ा करता है जिनकी फ़िल्में कान्स के ऑफिशियल सेलेक्शन में शामिल हुई हैं।
















