फिल्म की रिलीज से पहले, आमिर खान मुंबई में करीबी दोस्तों और परिवार के लिए रूबरू रोशनी की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करते हुए नज़र आये । स्क्रीनिंग में मनोरंजन उद्योग की विभिन्न प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ पत्नी किरण राव और बेटा जुनैद और बेटी इरा भी नज़र आई ।

आमिर खान की ये एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म है
इस विशेष स्क्रीनिंग में जैकलीन फर्नांडीज, परिणीति चोपड़ा, सान्या मल्होत्रा, यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी, मृदुला त्रिपाठी, तापसी पन्नू, आनंद एल राय, वाणी कपूर, सूरज बड़जात्या, रमेश एस तौरानी, राधिका मदान, स्वरा भास्कर और दिव्या खोंसला कुमार जैसे तमाम नाम अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगाते हुए नज़र आये ।

इससे पहले, आमिर ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी आमिर खान प्रोडक्शंस की अगली फिल्म 'रुबरू रोशनी' इस गणतंत्र दिवस स्टार प्लस पर सुबह 11 बजे प्रीमियर के लिए तैयार है ।
आमिर ने आगे यह भी स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी यह अगली फिल्म 'सत्यमेव जयते' के नए एपिसोड के बारे में नहीं है । अभिनेता ने यह कहते हुए वीडियो को समाप्त कर दिया कि “दिल पर लगेगी तभी बात बनेगी" और दर्शकों को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है ।

यह भी देखें : आमिर खान, परिणीति चोपड़ा और अन्य रुबरु रोशनी की स्क्रीनिंग में नजर आए, पार्ट-2
'रुबरू रोशनी' (रोशनी के साथ आमने-सामने) आमिर की बहुचर्चित फिल्म 'रंग दे बसंती' से गीत 'रूबरू’ के लिरिक्स हैं, जिसे प्रसून जोशी द्वारा लिखा गया है और ए आर रहमान द्वारा रचित है । इस गीत के गायक नरेश अय्यर राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके है। संयोग से, फिल्म तेरहा साल पहले 26 जनवरी को ही रिलीज हुई थी ।




























