बॉलीवुड में अपने डेब्यू के साथ सारा अली खान ने देशभर में लाखों लोगों का दिल जीत लिया है और कल रात आयोजित हुए आईफ़ा अवॉर्ड्स 2019 में सारा अली खान ने 'बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस' का खिताब अपने नाम कर लिया है । आईफ़ा में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का खिताब पाकर सारा अली खान खुशी से फ़ूली नहीं समा रही है और इसकी खुशी उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है ।

सारा अली खान ने आईफ़ा अवॉर्ड्स 2019 के रेड कार्पेट पर बिखेरे अपनी अदाओं के जलवे
आईफ़ा अवॉर्ड्स 2019 के रेड कार्पेट पर भी सारा ने अपनी अदाओं के खूब जलवे बिखेरे । इस खास अवसर पर सारा ने सफेद रंग का फ्लोरल गाउन पहना था और हर बार की तरह अपनी खूबसूरती से महफ़िल में चार चाँद लगाते हुए नज़र आई ।
अभिनेत्री के पास पहले से ही अपनी किटी में 11 ब्रांड के विज्ञापन हैं, जिनकी इस साल में ही अनुमानित वार्षिक आय 30 करोड़ से अधिक है और स्पोर्ट्स ब्रांड से लेकर ज्वेलरी ब्रांड तक, यही दर्शाता है कि वह एक वर्सटाइल अभिनेत्री है ।
इसके अलावा, अभिनेत्री हाल ही में घोषित इम्तियाज अली की अगली फ़िल्म में कार्तिक आर्यन के साथ और वरुण धवन की कुली नंबर 1 नज़र आएंगी और दोनों ही में फिल्में अगले साल रिलीज़ होने की उम्मीद हैं ।
















