ऋतिक रोशन के चाहने वालों की कोई सीमा नहीं है । ऋतिक रोशन ने खुद को एक ग्लोबल आइकन के रूप में स्थापित कर लिया है और दुनिया भर में उनके बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं । यह साल का वह समय है यानी उनका जन्मदिन जब उनके लिए दीवानगी और प्यार किसी भी पैरामीटर से अधिक हो जाता है । ऋतिक के प्रशंसक हर साल अपने हीरो का जश्न मनाने के लिए कुछ हटकर और आश्चर्यजनक चीजें करना सुनिश्चित करते है और यह वर्ष कुछ ऐसा ही था क्योंकि एक बार फिर ऋतिक रोशन के प्रति जुनूनी प्यार की झलक देखने मिली ।

ऋतिक रोशन का बर्थडे चैरिटी करके सेलिब्रेट किया
उनके लिए केक काटने से लेकर भोजन परोसने और जरूरतमंदों को कंबल देने से लेकर वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की मदद करने तक, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, ओडिशा, केरल, गुजरात, बिहार और दिल्ली सहित देश भर में ऋतिक के उत्साही प्रशंसकों ने इस स्पेशल दिन पर कुछ परोपकारी कार्य करने का फैसला किया और उन्हें इस तरह का अच्छा काम करने और समाज के लिए कुछ करने हेतु प्रेरित करने के लिए बधाई दी है।

चूंकि सुपरस्टार ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया है, ऐसे में बहुप्रतीक्षित फ़िल्म विक्रम वेधा के निर्माताओं ने एक्शन-थ्रिलर से उनके लुक रिलीज़ करते हुए इंटरनेट पर धूम मचा दी है ।

पोस्टर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाएं कोई आश्चर्य की बात नहीं थी, क्योंकि सुपरस्टार सहजता और सिग्नेचर स्टाइल के साथ अपने किरदार में ढलने से कभी चूकते नहीं है। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए ऋतिक रोशन के पास अनूठी क्षमता है, जो उन्हें एक ऐसा आइकन बनाता है जो सभी सेगमेंट और भौगोलिक क्षेत्रों में राज़ करते है।

















