कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म हाउसफुल 4 अपने दिलचस्प कैरक्टर पोस्टर के साथ सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है और ट्रेलर में हमें किरदारों के पागलपन और मस्ती मज़ाक से रूबरू करवाया गया है । आज हाउसफुल 4 का एक और गाना, 'द भूत' रिलीज हुआ ।

Housefull-4-Bhoot-Song-Akshay-Kumar-Nawazuddin-Siddiqui

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर फ़िल्माया गया है ये गाना

आज रिलीज़ हुआ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की विशेषता वाला विचित्र गीत 'द भूत सॉन्ग' आपके अंदर के डांस भूत को बाहर निकाल देगा और आपको 'भूत राजा' के साथ डांस करने पर मजबूर कर देगा। इतना ही नहीं, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ संपूर्ण स्टारकास्ट भी इस मज़ेदार गाने पर थिरकती हुई नज़र आ रही है।

निर्माता इससे पहले फिल्म के दो गाने रिलीज कर चुके हैं और दोनों ही सोशल मीडिया पर हिट रहे हैं, विशेष रूप से दूसरा गीत 'शैतान का साला' जो #BalaChallenge के साथ इंटरनेट की दुनियां में तहलका मचा रहा है ।

कॉमेडी से भरपूर हॉउसफुल 4 की कहानी पुनर्जन्म के इर्दगिर्द घूमते हुए नज़र आएगी जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे सितारों की दोहरी भूमिका देखने मिलेगी ।

हाउसफुल 4 साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है । फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 25 अक्टूबर 2019 की दिवाली रिलीज के साथ हँसी के पटाख़े फोड़ने के लिए तैयार है ।