मॉडल से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सोफ़ी चौधरी, जो बिग बॉस प्रतियोगी भी रह चुकी है, इन दिनों वेकेशन मूड में नजर आ रही है । फ़िल्मी पर्दे से दूर सोफ़ी चौधरी सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती है । सोशल मीडिया पर सोफी चौधरी अक्सर अपनी हॉट अदाओं और बेहतरीन डांस के लिए खासतैर पर जानी जाती हैं । हाल ही में सोफी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेहद बोल्ड तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनका बिकिनी लुक इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है ।

मालदीव में सोफ़ी चौधरी का बिकिनी योगा
मालदीव में वेकेशन मनाने पहुंची सोफ़ी ने अपने वेकेशन की एक झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की । सोफ़ी ने अपना एक हॉट और बोल्ड फ़ोटो पोस्ट किया जिसमें वह बिकिनी योगा करती हुई नजर आईं । इस तस्वीर में व्हाइट एंड ब्लू स्ट्राइप्स बिकिनी पहने सोफ़ी समंदर किनारे योगा करती हुई नजर आ रही है । अपनी इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए सोफ़ी ने लिखा, ''Don’t wish for a good body, work for it! Fitness isn’t a fad, it’s a lifestyle and a lifelong journey.. keep at it! And remember FIT is the new Skinny!????''
सोफ़ी की बोल्ड अदा
इससे पहले सोफ़ी ने अपनी एक और फ़ोटो पोस्ट की थी जिसे पोस्ट करते हुए लिखा, "चाहे वह फिटनेस हो, सपने हों, करियर हो या रिश्ते हों, हर यात्रा उस पहले कदम से शुरू होती है ... एक लड़की होने के नाते आप भी ऐसा निर्णय लें, यह कोई पेशेवर तस्वीर नहीं है .. बस यह तस्वीर मेरे फोन से ली गई है, लेकिन मैं इस पर गर्व करती हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैंने अपने आप को (शारीरिक और मानसिक रूप से) यहां लाने के लिए कितनी मेहनत की थी!"
यह भी पढ़ें : HOT ALERT! सोफी चौधरी ने बिकिनी में हॉट अंदाज के साथ किया गर्मियों का वेलकम
सोफी ने बतौर पॉप सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी । इसके बाद सोफी को पहचान एमटीवी की वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर मिली । सोफी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म शादी नंबर 1 से की थी ।
















