बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रही है । दरअसल, कल करण सिंह ग्रोवर ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया और इस खास दिन को बिपाशा बसु ने मालदीव में एक खास अंदाज में सेलिब्रेट किया । इस दौरान समंदर किनारे बने स्विमिंग पूल में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का लिप लॉक इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है ।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का लिप लॉक
मालदीव वेकेशन की कई तस्वीरें बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की । इन तस्वीरों में करण और बिपाशा एक दूसरे में डूबे हुए नजर आए । जहां एक फ़ोटो में बिपाशा और करण कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी फ़ोटो में वह स्विमिंग पूल में लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे है ।

सोशल मीडिया पर बिपाशा और करण का ये मंकी लव खूब चर्चा बटोर रहा है । इन फ़ोटो को पोस्ट करते हुए बिपाशा ने लिखा, 'एक और हॉलीड मेरे पार्टनर के साथ... मेरे सबकुछ'। #monkeylove #Maldives।
यह भी पढ़ें : OLD IS GOLD: बिपाशा बसु की फ़िट और टोन्ड बॉडी खुद बिपाशा के लिए बनी प्रेरणा
दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां बिपाशा लाफ़ी लंबे समय से फ़िल्मों से दूर हैं वहीं करण हाल ही में एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में नजर आए थे। इस सीरियल में उन्होंने मिस्टर बजाज का किरदार निभाया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया ।
View this post on InstagramSalty Hair Coconut Oil Big Waves Hot Sun ?❤️ #loveyourself #maldives
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
















