फरहान अख्तर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर प्रकृति और खुद की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिसमे वह आइसलैंड से बहुत दूर, प्रकृति के साथ वक़्त बिताते हुए नज़र आये । पोस्ट में हैशटैग साझा करते हुए फ़रहान ने लिखा "मिस्ट्री शूट", जहाँ वह फ़िलहाल व्यस्त है । फरहान अख्तर जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहु प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है, वह दरहसल एक स्वतंत्र गायक / गीत लेखक के रूप में अपने पहले हिंदी सिंगल की संगीत वीडियो शूट के लिए वहाँ है ।

सिंगर के रूप में फरहान अख्तर रिलीज करेंगे अपना पहला  हिंदी सिंगल !

अगस्त में रिलीज होगा फ़रहान अख़्तर का यह संगीत वीडियो

इस शीर्षकहीन गाने को फरहान अख़्तर ने स्वयं लिखा और गाया है, तो वही यह गीत भारतीय संगीतकार, वादक और गीतकार रोचक कोहली द्वारा निर्मित है । फ़रहान अख़्तर का यह संगीत वीडियो अगस्त महीने में रिलीज होगा ।

सिंगर के रूप में फरहान अख्तर रिलीज करेंगे अपना पहला  हिंदी सिंगल !

फ़रहान अख़्तर का खुद का "फ़रहान लाइव" नाम का बैंड भी है जिसमें वह सिर्फ भारत भर में नहीं बल्कि दुनिया भर में परफॉर्म करते है । वही फ़रहान इससे पहले कई गानों को अपनी आवाज़ दे चुके है जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है खास कर युवाओं दके बीच फ़रहान ख़ासा प्रसिद्ध है ।

सिंगर के रूप में फरहान अख्तर रिलीज करेंगे अपना पहला  हिंदी सिंगल !

यह भी देखें : यहां जानें, आखिर क्यों इंटरव्यू के बीच फ़रहान अख्तर डिस्को डांस करना चाहते हैं

सिंबद द सेलर, रॉक ऑन, सोचा है, तुम हो तो, पिछले सात दिनों में, सेनोरिटा, दिल धडकने दो जैसे गानों के साथ फ़रहान दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है ।

सिंगर के रूप में फरहान अख्तर रिलीज करेंगे अपना पहला  हिंदी सिंगल !