फिल्म निर्माता एकता कपूर इस इंडस्ट्री में निसंदेह एकमात्र सफल महिला प्रोड्यूसर है जो हमेशा कंटेंट की विविधता के साथ दर्शकों को आश्चर्यचकित करते आई है । और अब जल्द ही एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग दर्शकों को लुभाने आ रही है । एक अलग तरह की थीम पर आधारित फ़िल्म वीरे दी वेडिंग कंटेंट से प्रेरित फ़िल्म है । जिसके बारें में बात करते हुए एकता कपूर कहती हैं कि, वीरे दी वेडिंग "aah" करने वाले पुरुष भी देखेंगे, और "oh" करने वाली महिलाएं भी निश्चित रूप से इसे देखेंगी ।

एकता, जिन्हे टीआरपी की रानी के रूप में पहचाना जाता है जब से उन्होंने इंडस्ट्री में प्रवेश किया है, तब से डेली सोप्स को एक पहचान मिल गयी है क्योंकि वह हमेशा दर्शकों के सामने कुछ नया पेश करने की कोशिश करती है जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी । सास-बहू धारावाहिकों की संपूर्ण शैली और वर्षों से चले आ रहे भारतीय टेलीविज़न शो को प्रेरित करने का श्रेय भी एकता को ही दिया जाता है ।
एकता कपूर ने चुनी कंटेंट प्रेरित फ़िल्म की राह
निर्माता के तौर पर एक कदम आगे बढ़ाते हुए, एकता ने विभिन्न कंटेंट के साथ फिल्मों का निर्माण करने का भी काम किया । टीवी पर अपना दबदबा बनाने के बाद, एकता ने बड़े पर्दे पर कंटेंट से प्रेरित फिल्मो की राह चुनी । उनकी नवीनतम फ़िल्म वीरे दी वेडिंग, जो प्रोपोज़ करने के पुराने तरीक़े, शादी और 21वीं शताब्दी की महिला किस तरह इसे अपने तरीक़े से संभालती है, इस थीम पर आधारित है ।
जब एकता कपूर से इस तरह की एक अलग अवधारणा वाली फिल्म बनाने के पीछे उनका कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मैं नहीं कहूंगी कि हम इस चीज़ को बढ़ावा दे रहे हैं क्योंकि जब चार गर्लफ्रेंड एक साथ मिलती हैं, तो वह कुछ इसी तरह रियेक्ट करती है और प्रतिक्रिया देती है । मुझे लगता है कि स्क्रीन पर लड़कियों को लड़कों पर चर्चा करने, पीने और मस्ती करने के लिए उपयोग नहीं किया जाता है, इसलिए ऐसा कुछ देखने पर वह घबरा जाते हैं । फ़िल्म प्यार का पंचनामा में लड़कों का लड़कियों पर चर्चा करना कूल था, लेकिन जब लिंग बदलता है, तो यह एक निष्क्रिय, नारीवादी फिल्म बन जाती है । मुझे पता है कि "aah" करने वाले पुरुष यह फिल्म देखेंगे, और "oh" करने वाली महिलाएं भी निश्चित रूप से इसे देखेंगी ।"
एकता कपूर डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर भी हिट हैं
उनका नवीनतम डोमेन डिजिटल प्लेटफार्म है, जहाँ विशेष कंटेंट के साथ एकता ऑनलाइन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है । उनकी अपनी डिजिटल वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है, जहां वह युवा पीढ़ी के लिए कंटेंट लाती है, जो टेलीविजन की जगह अपने फोन पर अधिक कंटेंट देखना पसंद करते है ।
यह भी देखें : थीऐट्रिकल ट्रेलर (वीरे दी वेडिंग)
उन्होंने बोल्ड कदम उठाए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सबसे अद्भुत कंटेंट जैसे कि सुभाष चंद्र बोस की मौत के उत्सुक मामले, एक समलैंगिक प्रेम कहानी और एक विवाहित जोड़े का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के साथ कुछ बेहतरीन कंटेंट बनाये है जो दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहे है। यह ऐसी अवधारणाएं हैं जिनके बारे में हमारे देश के लोग शायद ही बात करते हैं लेकिन एकता ने हमेशा अलग-अलग कंटेंट का समर्थन किया है ।
















