सलमान खान अपकी अपकमिंग ईद रिलीज किसी का भाई किसी की जान का लेटेस्ट ट्रैक ‘बिल्ली बिल्ली’ सोमवार से इंटरटेन पर छाया हुया है । ये एक और टिपिकल सलमान खान स्टाइल डांस नबर है । हाल में मेकर्स ने फिल्म का ऑडियो रिलीज किया था जिसे सुखबीर ने गाया और कंपोज किया हैं । गाने के ऑडियो वर्जन को आते ही लोगों का प्यार मिला और ये म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और रेडियो नेटवर्ट्स पर ट्रेंड करने लगा। इसके बाद गाने की एक छोटी सी झलकी समलान खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर की थी। और अब बिल्ली बिल्ली का पूरा आडियो वीडियो रिलीज कर दिया गया है ।

किसी का भाई किसी की जान के ‘बिल्ली बिल्ली’ गाने में सलमान खान के टिपिकल हुकस्टेप ; वेंकटेश, पलक तिवारी और शहनाज गिल ने दिखाया अपना स्वैग

सलमान खान का गाना ‘बिल्ली बिल्ली’ हुआ रिलीज

इस गाने ने आते ही अपना जलवा दिखाना शूरू कर दिया है । गाने में समलान खान के डांस स्टेप्स एक बार फिर उन्हें बाकियों से अलग बनाता हैं जिसे कोई और एक्टर इस स्वैग के साथ नही कर सकता। इस गाने में पूजा हेगड़े के साथ सलमान खान की धमाकेदार केमेस्ट्री भी गाने में जान फूंकती दिख रही हैं । कह सकते है समलान एक बार फिर अपने सभी चाहनेवालों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

‘बिल्ली बिल्ली’ अपने कैची म्यूजिक, दामदार कोरियोग्राफी और सलमान के जोरदार प्रदर्शन के साथ सलमान को डांस स्टेप्स के मास्टर के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार है। यह गाना एक चार्टबस्टर है क्योंकि सलमान खान ने एक बार फिर डांस फ्लोर पर आग लगा दी है!

यह गीत फिल्म की एक्सटेंडेड कलाकारों की टुकड़ी का भी परिचय देता है - वेंकटेश, भूमिका चावला, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर।

यह पहली बार है जब सुखबीर ने सलमान खान के लिए एक गीत गाया और कंपोज किया हैं और उन्होंने वह दिया है जिसे एक चार्टबस्टर डांस नंबर कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर जिस एक और चीज ने प्रशंसकों का खूब ध्यान खींचा है, वह सफेद शर्ट और काली जैकेट में सलमान का डैशिंग लुक है। किसी का भाई किसी की जान की रोमांटिक दुनिया से परिचय के बाद, बिल्ली बिल्ली दर्शकों को जीवन से भी बड़ी रंगीन दुनिया में ले जाती है जो पारिवारिक बंधन और भारतीय संस्कृति का जश्न मनाती है ।