दुनिया भर में अपनी पहचान बनाते हुए, संजना सांघी Summit of the Future के उद्घाटन समारोह में भाषण देने वाली सबसे पहली युवा भारतीय अभिनेत्री बनीं। युवा सशक्तिकरण और महिला अधिकारों के लिए अपनी कोशिशें जारी रखते हुए, उन्होंने हाल ही में हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस में Kalki 2898 AD के निर्देशक नाग अश्विन के साथ एक नेतृत्व शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

कल्कि डायरेक्टर नाग अश्विन और संजना सांघी ने लोकप्रिय होने से ज्यादा रियल बने रहने पर दिया जोर ; “मैं प्रामाणिक बने रहने की कीमत पर लोकप्रिय नहीं होना चाहती”

नाग अश्विन और संजना सांघी

जब उनसे पूछा गया कि फिल्म सेट पर प्रामाणिक और लोकप्रिय होने के बीच कैसे संतुलन बनाते हैं, तो संजना ने कहा, “मैं प्रामाणिक बने रहने की कीमत पर लोकप्रिय नहीं होना चाहती। मैं किसी भी मौके पर वो बनने का नाटक नहीं कर सकती जो मैं नहीं हूं। अगर प्रामाणिकता से लोकप्रियता मिलती है, तो अच्छा है, वरना सिर्फ लोकप्रियता से संतोष नहीं मिलता।”

नाग अश्विन ने भी उनकी बात से सहमति जताई और कहा, “संजना ने सही कहा। ज्यादातर समय आप असली बने रहना चाहते हैं, चाहे फिल्म सेट के बाहर ही क्यों न हों। असल में कोई और विकल्प नहीं है, बस प्रामाणिक रहना जरूरी है।”

कार्यक्रम का अंत दर्शकों की तालियों और नाग अश्विन व संजना को धन्यवाद देने के साथ हुआ।