Sara-Ali-Khan

जब से करण जौहर की आगामी फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के सीक्वल की घोषणा हुई है तब से फ़िल्म की हीरोइन को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ़ के अपोजिट दिशा पटानी को लिया जाएगा । लेकिन अब इस खबर की पुष्टि हो गई है कि दिशा पटानी को इस फ़िल्म में सैफ़ अली खान की बेटी सारा खान ने रिप्लेस कर दिया है ।

हालांकि इस बारें में अभी धर्मा प्रोडक्शंस से मुहर लगना बाकी है, लेकिन सैफ़ अली खान ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि उनकी बेटी वास्तव में करण जौहर के साथ काम करने वाली हैं । रंगून के प्रमोशन के दौरान, उन्होंने कहा कि, वह बहुत खुश हैं कि सारा वहीं करने जा रही है जो उसने शुरूआत से सोचा था । वह अपनी बेटी को इस बारें में बात करते हैं, चर्चा करते हैं और उसे सलाह भी देते हैं । लेकिन अंत में यह फ़ैसला सारा का ही है । उन्होंने आगे यह भी कहा कि सारा को करण जौहर के साथ काम करने का अवसर मिला क्योंकि करण नवोदित कलाकारों के लिए अच्छे मेंटोर हैं । उन्हें लगता है कि करण सारा को बॉलीवुड में अच्छी तरह से लॉंच करेंगे । करण की बुद्दीमत्ता की तारीफ़ करते हुए सैफ़ ने कहा कि, करण एक जुनुनी फ़िल्ममेकर हैं और फ़िल्मों को बखूबी समझते हैं । वह इस बात से वाकई बहुत आनंदित हैं कि सारा उनके साथ काम करेगी ।”

अंदर के सूत्रों के मुताबिक, दिशा पटानी इस फ़िल्म में लीड रोल में इसके लिए टाइगर श्रॉफ़ बहुत उत्सुक थे । निर्माता करण जौहर और निर्देशक पुनीत मल्होत्रा दिशा को लेने के लिए तैयार भी थे । लेकिन तभी अचानक खबर आई कि दिशा पटानी को इस फ़िल्म में सारा अली खान द्दारा रिप्लेस कर दिया गया है और इसका कारण फ़िल्म के मेकर्स को ही पता होगा ।