Tusshar-Kapoor

लक्ष्य कपूर के जन्म के बाद 'पापा' तुषार कपूर की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है । और अपनी इसी खुशी को बढ़ाते हुए तुषार ने अपने करीबी दोस्तों के साथ अपना 40वां जन्मदिन मनाया ।

अपने जन्मदिन (19 नवंबर) की पूर्व संध्या पर, तुषार कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों की गैंग के साथ एक फ़ोटो पोस्ट किया और कैप्शन लिखा,“Memories of a lifetime……bffs at sundown #19thnov #2016”.

जन्मदिन के इस फ़ोटो में खास बात ये है कि इसमें सभी मेहमान 40 साल का संदेश देती हुई एक जैसी टी-शर्ट पहने हुए हैं । तब्बू की टी-शर्ट पर गौर करें तो उसमें लिखा है, ’40 is the new F-word’, आफ़ताब की टी-शर्ट पर लिखा है ‘Don’t keep calm it’s Tusshar’s 40th‘। खुद तुषार की टी-शर्ट पर भी लिखा है, ’40 & fabulous’ । इस फ़ोटो में खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री नीलम कोठारी भी नजर आ रही हैं ।