
जब से टाइगर श्रॉफ़ ने बॉलीवुड में एंट्री ली है , तब से वह अपने अविश्वसनीय एक्शन से भरे अभिनय के लिए जाने जाते रहे हैं । टाइगर श्रॉफ़ , जो रेमो डिसूजा की सुपरहीरो फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट में एक पंजाबी सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे, इस फ़िल्म में ऐसे एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे जो इससे पहले कभी नहीं किए गए ।
टाइगर श्रॉफ़ पिछले क ई सालों से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहे हैं , इसलिए रेमो डिसूजा ने अपनी फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट में टाइगर के इस हुनर को शामिल करने का फ़ैसला किया । टाइगर की मार्शल आर्ट के कौशल को ध्यान में रखकर रेमो ने टाइगर को फ़िल्म में रोमांचित स्टंट श्रृंखला करने दी । फ़िल्म के सेट से हमें ये फ़ोटो हाथ लगा जिसमें टाइगर कुछ बेहद खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे थे ।
निर्देशक रेमो डिसूजा और बालाजी मोशन पिक्चर्स द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट एक एक्शनपैक्ड सुपरहीरो फ़िल्म है जिसमें टाइगर श्रॉफ़, जैकलीन फ़र्नांडीज और नाथन जॉंस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















