arjunshr01

अर्जुन कपूर, जो इस साल आईफ़ा में नज़र नहीं आए, ने बीती रात दिल्ली में अपनी आगामी फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड के सेट पर अपना 31वां जन्मदिन मनाया । फ़िल्म की कास्ट और टीम ने आधीरात को केक के साथ अर्जुन कपूर को सरप्राइज देते हुए एकसाथ उनका जन्मदिन मनाया ।

 

श्रद्दा कपूर, जो पहली बार अर्जुन कपूर के साथ इस फ़िल्म में नज़र आएंगी, वो भी इस पार्टी में अर्जुन कपूर के साथ दिखी । इसके बाद, दोनों ने एक-दूसरे को केक लगाकर गंदा किया और पूरी रात का आनंद उठाया । अर्जुन ने अपने प्रशंसकों से ढेर सारी शुभकामनाएं बटोरी साथ ही  उनको धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया पर फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, मैं हमेशा खुश होंगा जब मैं आप सभी को ऐसे ही मनोरंजित करुंगा, आपके प्यार के लिए धन्यवाद ।

arjunshr02

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड मोहित सूरी द्दारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स द्दारा निर्मातित की जाएगी । इस फ़िल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर दिल्ली, न्यूयॉर्क और बिहार में की जाएगी और ये फ़िल्म 28 अप्रेल 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।