साल 2019 लोकसभा चुनावों का गवाह बना । और इसी साल कई बॉलीवुड सितारों ने भी राजनीति की दुनिया में कदम रखा । और इसमें शामिल हैं सनी देओल, उर्मिला मांतोडकर, राखी सावंत, प्रकाश राज । बता दें कि, भारतीय राजनीति में फिल्मी सितारों का आना कोई नई बात नहीं है । अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, वैयजंती माला, विनोद खन्ना और परेश रावल जैसे बड़े-बड़े सितारों ने राजनीति में हाथ आजमाया । लेकिन कुछ को राजनीति रास नहीं आई और उन्होंने राजनीति को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया ।
सनी देओल

ग्लैमर वर्ल्ड से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वालों में सबसे पहले नाम आता है सनी देओल का ।फिल्मों में सफल पारी खेलने के बाद सनी ने राजनीति में उतरने का फ़ैसला किया । और लोकसभा 2019 चुनाव से पहले सनी ने भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी की सदस्यता ली । सनी ने पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी जीता ।
उर्मिला मांतोड़कर

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की । लेकिन पांच महीने के अंदर ही उन्होंने कांग्रेस से अपना त्यागपत्र दे दिया । उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस की ओर से उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें उनकी हार हुई थी । लोकसभा चुनाव में उर्मिला ने अपनी हार का ठीकरा स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर फोड़ा था ।
प्रकाश राज

अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस साल बेंगलुरु सेंट्रल से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा । लेकिन वह चुनाव जीतने में नाकाम हुए ।
















