सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 19 टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है । बिग बॉस 19 इस रविवार यानी 24 अगस्त से शुरू होना वाला है । इसके बाद से बिग बॉस 19 जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से टेलीकास्ट होगा बाद में ये कलर्स टीवी पर रात 10:30 से आएगा । इस साल, बिग बॉस 19 के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है ।

बिग बॉस 19 का आग़ाज़
सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के सीजन 19 को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं । बिग बॉस 19 का प्रोमो भी जारी किया जा चुका है और साथ ही साथ मेकर्स की ओर से कंटेस्टेंट्स के बारे में भी हिंट मिलने लगे हैं । इसके अलावा शो का टीज़र भी सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान ने बताया कि सीज़न 19 में ‘घरवालों की सरकार’ होगी जो घर के अंदर सत्ता में एक बड़े बदलाव का संकेत है ।
इस बार इस शो की थीम डेमोक्रेसी यानी लोकतंत्र रखी गई है । इसी थीम को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस हाउस को पूरी तरह से बनाया गया है । बिग बॉस 19 की थीम को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस के घर को तैयार किया गया है. घर के अंदर एक असेंबली हॉल बनाया गया है. जिसमें कंटेस्टेंट्स के लिए टेबल कुर्सियां लगाई गई है । जो पूरी तरह संसद भवन की वाइब दे रही हैं । हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि इस असेंबली का स्पीकर कौन होगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ है ।
सलमान खान ने एक बयान में शो के नए ट्विस्ट पर बात करते हुए कहा, “मैं काफी लंबे समय से बिग बॉस का हिस्सा रहा हूं और जैसा कि हम सभी जानते हैं, बिग बॉस हर साल खेल को नए सिरे से पेश करता है और इस बार, यह घरवालों की सरकार है, और जब बहुत सारे लोग एक-दूसरे पर डोरे डालने लगें, तो मामला गड़बड़ा जाता है, तभी दरार पड़ने लगती है और घर युद्धक्षेत्र में बदल जाता है. इतने सालों बाद, मैं सच में कह सकता हूं कि मैं भी आपकी तरह यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि यह सब कैसे होता है ।”
इस साल बिग बॉस में 17 कंटेस्टेंट एंट्री लेंगे और फिर तीन से चार वाइल्ड कार्ड एंट्री शो में हो सकती हैं। हाल ही में मेकर्स ने पहले कंटेस्टेंट का वीडियो जारी किया, जिसकी झलक देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि ये इंफ्लूएंसर और डांस कोरियोग्राफर आवेज दरबार हैं, जो गौहर खान के पति जैद दरबार के भाई और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बड़े बेटे हैं ।
इसके अलावा बिग बॉस 19 के लिए इन दिनों जिन सेलेब्स की सबसे ज्यादा क्वहर्चा है वो हैं- शहनाज गिल के भाई शहबाज, एक्ट्रेस अशूनर कौर, आवेज की दोस्त नगमा मिराजकर, इंफ्लूएंसर पायल गेमिंग, अभिनेत्री हुनर हाली गांधी, अनुपमा फेम गौरव खन्ना, बसीर अली, नेहल चुडासमा, संगीतकार अमाल मलिक, सिंगर श्रीराम चंद्रा, शफक नाज, अभिषेक बजाज, और कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल के नाम शामिल हैं। हालांकि, ये दर्शकों की वोटिंग पर निर्भर करता है कि शो में कौन से सेलिब्रिटी नजर आएंगे और कौन नहीं, क्योंकि इस बार कंटेस्टेंट चुनने के लिए मेकर्स की ओर से राजनीति की थीम पर वोटिंग रखी गई है। शो में कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बांटा जाएगा, जिनमें से एक सत्ता और दूसरा विपक्ष होगी।
















