साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित एक्शन फ़िल्म बाग़ी 4 का ट्रेलर आखिरकार दर्शकों के सामने आ गया है और इस बार दांव पहले से कहीं बड़ा है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की इस चौथी कड़ी ने फैंस को हिला दिया है, क्योंकि कहानी और एक्शन दोनों ही और ज़्यादा तीखे और डार्क अंदाज़ में पेश किए गए हैं।

टाइगर श्रॉफ की बाग़ी 4 का ट्रेलर आउट
एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ अपने मशहूर किरदार रोनी के रूप में और ज़्यादा हिंसक और बेलगाम नज़र आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है जो दर्शाता है कि बाग़ी 4 जबरदस्त एक्शन और खून-खराबे से भरी फिल्म है।
रोनी के सामने इस बार खड़े हैं दिग्गज अभिनेता संजय दत्त, जो खलनायक की भूमिका में एक नए अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में उनकी मौजूदगी ही खौफ और रोमांच का अहसास कराती है। टाइगर और दत्त के बीच टकराव को देखकर लगता है कि यह फिल्म उनके करियर का सबसे विस्फोटक आमना-सामना साबित होगी।
फिल्म की सरप्राइज पैकेज है मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू, जो इस मूवी से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। उनका किरदार सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं बल्कि कहानी का अहम हिस्सा है। उनके साथ सोनम बाजवा भी दमदार अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं।
निर्देशक ए. हर्षा ने इस बार एक्शन और इमोशन दोनों को संतुलित करने की कोशिश की है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला की कहानी और पटकथा फिल्म को और गहराई देती है। फिल्म के गाने ‘गुज़ारा’, ‘बहली सोनी’ और ‘अकेली लैला’ पहले ही दर्शकों की प्लेलिस्ट में जगह बना चुके हैं।
5 सितंबर को रिलीज़ हो रही बाग़ी 4 एक्शन और इमोशन का ऐसा संगम पेश करने जा रही है, जो दर्शकों के लिए कभी न देखा हुआ अनुभव साबित होगा।
















