
सोनम कपूर आनंदित और धन्य महसूस करती हैं । सुभाष के झा के साथ हुए एक साक्षात्कार में सोनम ने किया खुलासा कि वो ऐसा क्योंमहसूस करती हैं ।
मुझे लगता है आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में आप और आपके सह कलाकारों ने खूब धमाचौकड़ी मचाई है ?
हम चारों करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया और मैं सभी की शूटिंग से पहले काफ़ी अच्छी बॉंडिंग रह चुकी है । हम एक पिंड हैं । फ़िल्म में सब कुछ ठीक लगे ड्रामा सही लगे इसके लिए हम अपनी कॉमिक टाइमिंग पर काम कर रहे हैं । यदि आपके पास प्रतिभाशाली सह कलाकार हों तो आप और ज्यादा अच्छा करना चाहते हैं । हम इस फ़िल्म के जरिए हल्का-फ़ुल्का माहौल बनाना चाहते हैं । जब भी पूरी होती है हमें कहना चाहिए , अरे, हो गया ? और दर्शकों को फ़िल्म देखने के बाद भी यही कहना चाहिए ।
क्या आप इस साल सिर्फ़ वीरे दी वेडिंग फ़िल्म ही कर रही हैं ?
हां, अभी तक तो । इस साल अभी तक तो मैं बस यही फ़िल्म कर रही हूं । मैं प्रेरित करने वाले काम की तलाश में हूं । वीरे दी वेडिंग जो कि एक बहुत बड़ी फ़िल्म है के बाद मैं एक अच्छे काम की तलाश में हूं । ऐसा नहीं है कि मैं बहुत ज्यादा काम कर रही हूं । रांझना के बाद मैंने डेढ़ साल का समय लिया ये तय करने में कि मुझे आगे क्या करना है । ये सब सब्र का ही फ़ल है ।
आपकी सभी फ़िल्में आपको आगे लेकर आईं ?
रांझना के बाद हर फ़िल्म मेरे लिए एक पुरस्कार के रूप में साबित हुई । न मुझे जल्दी थी और न मुझे जल्दी है । मैंने जो भी किरदार निभाया उसे सभी ने पसंद किया । मैं अपने दर्शकों को निराश नहीं करना चाहती ।
आपके पापा अनिल कपूर ने क्वालिटी काम और ढेर सारा काम किया है ?
हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री में मेरे पापा की एक अलग जगह है । मुझे नहीं लगता कि कोई उनकी जगह ले सकता है । मैं हमेशा से ही उनके जैसी बनना चाहती थी । और यही वजह है कि मैं एक अभिनेत्री बनीं ।
















