बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता माने जाने वाले अनिल कपूर ने एक बार अपने जवां लुक से लोगों को हैरान कर दिया है । 63 वर्षीय अभिनेता अनिल कपूर ने लॉकडाउन के दौरान खुद को ट्रांसफ़ोर्म करने का लक्ष्य लिया था जिसे उन्होंने अब पूरा कर लिया है । अपनी फ़िटनेस के लिए जाने जाने वाले अनिल कपूर ने हाल ही में अपने मस्कुलर लुक को फ़्लॉन्ट किया और कैसे उन्होंने ये लुक पाया, इसका सीक्रेट भी उन्होंने शेयर किया है ।

अनिल कपूर ने अपने मस्कुलर लुक का सीक्रेट शेयर किया
नई पीढ़ी के हीरो को टक्कर देते अनिल ने अपना शर्टलुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है । समंदर किनारे वॉक करते अनिल ने अपना टफ़ मस्कुलर लुक फ़्लॉन्ट करते हुए लिखा, “यह पापा प्रचार नहीं करते, बस अपना टॉप निकालकर बीच पर टहलते हैं ।”
इसके बाद अनिल लिखते हैं कि, “सबकी अपनी कमजोरी होती है, मेरी खाना है । मेरे भीतर के पंजाबी लड़के हमेशा स्वाद लेना पसंद है । मेरी लक्ष्य हमेशा मेरे पेट से बड़ा है । लॉकडाउन में मैंने एक नया शार्प लुक लेने का लक्ष्य रखा । इस नए लुक के लिए बिल्कुल नए तरीके से डायट लेनी थी । हर्ष और मेरे ट्रेनर मार्क ने यह जिम्मेदारी खुद पर ली और हमेशा मेरे खाने के प्लान का ध्यान रखा । मैंने कोशिश की और मैं लड़ा । कई बार मैं गिरा भी । और मैंने इससे जो सीखा वो ये कि चैन उतनी ही मजबूत होती है जितनी वह अपने जोड़ पर कमजोर होती है । इसलिए घर में सभी को मेरे साथ जुड़ना पड़ा । इसमें मेरी फैमिली को सपोर्ट करने के लिए खाना बनाने वाले भी शामिल हैं । फिटनेस केवल एक अकेले आदमी या औरत की लड़ाई नहीं होती है बल्कि इसमें हमें सहारे और प्रोत्साहन की जरूरत होती है । (हमेशा अपने परिवार को शामिल करें और अगर सफलता पाना चाहते हैं तो अपने डायट में उनसे मदद लें) क्या यह आसान हैं ? ईमानदारी से कहूं तो हमेशा नहीं । कई बार यह पंजाबी मुंडा थोड़ा बहुत मचल भी जाता था लेकिन फिर ज्यादातर दिन ऐसा होता था जैसा इस तस्वीर में है ।”
वर्क फ़्रंट की बात करें तो पिछली बार आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू की फ़िल्म मलंग में नजर आए अनिल जल्द ही करण जौहर की मल्टीस्टारर फ़िल्म तख्त में नजर आएंगे ।
















