2024 में ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फ़िल्म मुंजा, ग्लोबल हिट सीरिज महाराज और एक्शन थ्रिलर वेदा देने के बाद शर्वरी अब नए साल के साथ अपनी नई फिल्म अल्फ़ा की तैयारियों में जी-जान से जुट गई हैं । इस फ़िल्म में शर्वरी पहली बार जासूस के किरदार में नजर आएँगी इसलिए इस फ़िल्म में उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा । वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा में अपने एक्शन अवतार के लिए शर्वरी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं ।

स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा के लिए शर्वरी की चैलेंजिंग तैयारी; बैटल रोप्स वर्कआउट के साथ दिया मंडे मोटिवेशन

शर्वरी का एक्शन अवतार

आलिया भट्ट के साथ शूट कर रही शर्वरी की जबरदस्त फिटनेस सभी का ध्यान खींच रही है। हाल ही में उसने सोशल मीडिया पर बैटल रोप्स वर्कआउट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा, “आज बैटल रोप्स, जल्द ही #अल्फा के लिए तैयार ?? #MondayMotivation”

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari ? (@sharvari)

द रेलवे मैन फेम शिव रवैल द्वारा निर्देशित अल्फा 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी । शर्वरी की ‘गर्ल-नेक्स्ट-डोर’ से लेकर एक्शन स्टार बनने की यह यात्रा बेहद प्रेरणादायक है