बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रियल लाइफ़ में काफ़ी धार्मिक हैं । हाल ही में अक्षय कुमार बाबा केदारनाथ के धाम दर्शन करने पहुंचें । केदारनाथ यात्रा से अक्षय कुमार के कई वीडियोज और फ़ोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं । माथे पर चंदन का टीका और गले में माला पहने अक्षय कुमार भोले बाबा की भक्ति में पूरी तरह से डूबे हुए नज़र आ रहे हैं ।

अक्षय कुमार बाबा केदारनाथ के धाम दर्शन करने पहुंचें
अक्षय ने केदारनाथ मंदिर में पहुंचर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया । अक्षय के साथ उनकी अपनी सुरक्षा टीम भी वायरल वीडियोज में साफ़ देखी जा सकती है । यात्रा के दौरान अक्षय ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं । बाबा केदारनाथ के धाम में एक्टर की एक झलक पाने के लिए वहां लोगों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी । इस दौरान अक्षय मंदिर के बाहर आए और हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन किया है । बता दें, अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून में हैं । मंगलवार को एक्टर हेलीपैड से केदारनाथ धाम पहुंचे हैं ।
अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर केदारनाथ मंदिर का नजारा शेयर किया है और लिखा है, ‘जय बाबा भोलेनाथ’ । इस तस्वीर में बैकग्राउंड से ‘हर हर शंभू’ गाना बज रहा है ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द ही स्टार्ट अप, कैप्सूल गिल, बड़े मियां छोटे मियां और ओह माय गॉड 2 जैसी कई फ़िल्मों में नज़र आएंगे ।
















