अक्षय कुमार एक साल में 3 से 4 फ़िल्में देने के लिए जाने जाते हैं । कोरोना महामारी से पहले अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस का ‘गारंटी कुमार’ कहा जाता था लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी कई फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फ्लॉप साबित हो रही हैं । अक्षय की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक़ परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं । ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि, क्या अक्षय अपनी फ़िल्मों को पर्याप्त समय नहीं देते इसलिए उनकी फ़िल्में नहीं चल रही हैं । जल्दीबाजी में शूटिंग निपटाने पर अक्षय कुमार ने फ़ाइनली चुप्पी तोड़ी है ।

जल्दीबाजी में शूटिंग निपटाने पर अक्षय कुमार ने फ़ाइनली चुप्पी तोड़ी ; कहा- “जब मेरी फिल्में चल रही थीं तो कहते थे कि ये टाइम पर आता-जाता है, अब जब मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं तो कह दो ये टाइम नहीं देता है”

जल्दीबाजी में शूटिंग निपटाने पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी

जल्द से जल्द एक फिल्म शूटिंग निपटाकर दूसरी फिल्म पर काम शुरू करने वाले अक्षय ने क्लीयर किया कि शूटिंग कितने दिन में ख़त्म हो रही है,लोगों को इससे कोई मतलब नहीं है, ये निराधार बातें हैं । साथ ही अक्षय ने यह भी कहा की शूटिंग के लिए जितने दिन डायरेक्टर मांगते हैं, वह उन्हें देते हैं । ग्लाटा प्लस के साथ बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, “मैं किसी को जबरदस्ती नहीं कहता कि फिल्म की शूटिंग जल्द खत्म करो । टॉम क्रूज की एक फिल्म है मिशन इम्पॉसिबल, जिसे बेस्ट एक्शन मूवी कहा जाता है । क्या आपको पता है कि उसकी शूटिंग 55 दिन चली थी । उन्होंने सिर्फ 55 दिन शूटिंग की थी । हर दिन वो लोग सिर्फ डेढ़ से 2 मिनट की शूटिंग करते हैं । आप कैल्कुलेट कर सकते हैं । कुछ फिल्मों की शूटिंग 75 दिनों में हो जाती है । कुछ की 30 दिनों तक शूटिंग चलती है । शूटिंग के लिए जितने दिन डायरेक्टर मांगते हैं, मैं उन्हें देता हूं । अभी मेरी एक फ़िल्म थी बड़े मियाँ छोटे मियाँ, उसकी शूटिंग 80 से 90 दिन चली, लेकिन वो फ़िल्म नहीं चली । अब क्या कर सकते हैं । मैं यही कहूँगा कि, लोगों के सामने गलत धारणा पेश की गई है । मैं इसके विस्तार में नहीं जाना चाहता कि इसे किसने शुरू किया, क्योंकि इसकी शुरुआत ऐसे लोग करते हैं, जो आपको पसंद नहीं करते । तो यह इस तरह से शुरू होता है ।”

अक्षय कुमार ने आगे कहा, “आप इसी का उल्टा ले लीजिए । पहले कहते थे कि इसके साथ फिल्म बनाओ, काम जल्दी खत्म हो जाता है । जब मेरी 17-18 फिल्में चल रही थीं, तो कहते थे कि ये टाइम पर आता है और टाइम पर जाता है । फिल्म खत्म हुई और फिर रिलीज हो गईं । 8 से 9 महीने में फिल्म रिलीज हो जाती थी, लेकिन अभी जब मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं, तो कहते हैं कि ये फिल्म को टाइम नहीं देता है । अभी मैंने जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग की, जो 45 दिनों में कम्प्लीट हो गई । अगर किसी डायरेक्टर को मेरी ज्यादा डेट्स नहीं चाहिए, तो मैं क्या करूं ।”

अक्षय ने आख़िर में कहा, “ऐसी कई फ़िल्में हैं जिनकी 250 दिनों तक शूटिंग चलती है लेकिन वो भी फ्लॉप हो जाती है । वहीं कुछ फ़िल्में कम दिनों में, कम बजट में बनती हैं और बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है । इसका उदाहरण हैं हालिया रिलीज मुंज्या जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है ।

शूटिंग कितने दिन में ख़त्म हो रही है लोगों को इससे मतलब नहीं है, वो देखना चाहते हैं सिर्फ़ कंटेंट । लोग आपके प्रयास और मेहनत को देखना चाहते हैं । लोगों को इससे कोई मतलब नहीं है कि आपने फ़िल्म की शूटिंग में कितना दिन लगाया ।”

वर्क फ़्रंट की बात करें तो अक्षय की हालिया रिलीज फ़िल्म सरफिरा को मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं । 2.50 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन करने वाली अक्षय की सरफिरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से काफ़ी कम हो रहा है ।