फिल्में हमें अलग-अलग दुनियाओं में ले जाने का जादुई हुनर रखती हैं, और कई बार एक्टर्स ऐसे दमदार किरदारों में नजर आते हैं जो लंबे समय तक याद रह जाते हैं। ऐसा ही एक प्रभावशाली चित्रण रहा है सिख किरदारों का—जमीन से जुड़ा हुआ, दिल से भरा हुआ। जब पर्दे पर कोई सिख किरदार नजर आता है, तो उसमें सिर्फ पगड़ी या डायलॉग नहीं होता, बल्कि होती है एक गरिमामयी पहचान, एक दिल से निकली जड़ से जुड़ी आवाज़ । बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने सिख किरदारों को निभाया नहीं, जिया है — पूरे स्वाभिमान, गर्मजोशी और गहराई के साथ। तो चलिए, नजर डालते हैं उन सितारों पर जिन्होंने ऑन-स्क्रीन पगड़ी पहनकर अपने सिख किरदार को सिर्फ निभाया नहीं बल्कि स्क्रीन पर उसे जिया है और हमेशा के लिए दिलों में बस गए ।

अजय देवगन – सन ऑफ सरदार

अजय देवगन से अक्षय कुमार तक, जब बॉलीवुड एक्टर्स ने ऑन-स्क्रीन अपने सिख किरदार से जीता दिल

'सन ऑफ सरदार' में जस्सी के रूप में अजय देवगन ने दर्शकों को पेट पकड़कर हँसने पर मजबूर कर दिया। उनका चुलबुला अंदाज़, मासूमियत और वो मशहूर डायलॉग – “पाजी, कधी हस्स वी लिया करो” – इस किरदार को फैंस का फेवरेट बना गया। अब वही पागलपन लेकर जस्सी दोबारा लौट रहे हैं सन ऑफ सरदार 2 में, जो 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

रणबीर कपूर – रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर

5118bac9-dfdc-42fd-ad60-2c64fc92221a

रणबीर कपूर ने हरप्रीत सिंह बेदी के किरदार में इस तरह जान फूंकी कि दर्शकों को लगा जैसे ये कोई उनके आसपास का सिख लड़का हो। उनका संयमित अभिनय और सहज आकर्षण इस किरदार को बेहद रियल और रिलेटेबल बना गया।

अक्षय कुमार – सिंह इज़ किंग

akshay2-1

सिंह इज़ किंग में अक्षय कुमार का हैप्पी सिंह वाला अंदाज़ शरारत, दिल और हीरोइज़्म का बेहतरीन मिश्रण था। उनकी मासूमियत और अच्छाई के लिए उनकी दीवानगी ने फैंस का दिल जीत लिया और यह किरदार उनके करियर का एक यादगार रोल बन गया।

सैफ़ अली ख़ान – लव आज कल

e5ef67a1-54f2-40b5-9dc5-02e42dd175df

लव आज कल में वीर सिंह के रूप में सैफ़ अली ख़ान का किरदार भावुक, गहराई से भरा और बेहद रोमांटिक था। उनका पगड़ी वाला लुक और प्यार के timeless नजरिए ने उन्हें फिर से फैंस का चहेता बना दिया। नवाब ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्रेस और वैरायटी उनके अभिनय की खासियत हैं।

फरहान अख़्तर – भाग मिल्खा भाग

1ada62fe-d5d1-41e6-ade2-0e776d7f0b90

फरहान अख़्तर ने मिल्खा सिंह के किरदार में जो ट्रांसफॉर्मेशन किया, वह देखने लायक था। कड़ी ट्रेनिंग से लेकर इमोशनल डेप्थ तक, उन्होंने फ्लाइंग सिख की यात्रा को पूरी तरह आत्मसात कर लिया। नतीजा? तालियाँ, अवॉर्ड्स और एक ऐसा किरदार जो हर दिल को छू गया।

आमिर ख़ान – लाल सिंह चड्ढा

c4eb1774-4501-4309-913a-337e2ba919de

आमिर ख़ान ने लाल सिंह चड्ढा के किरदार में अपनी परफेक्शन लाकर एक सरल और उम्मीद से भरी दुनिया रची। पगड़ी, दाढ़ी और मासूमियत के साथ, उन्होंने इस किरदार में कई परतें जोड़ीं और यह दिखाया कि सादगी भी गहराई से भरी हो सकती है।

अभिषेक बच्चन – मनमर्ज़ियां

4d455077-c436-4f19-80cc-fdcdf28893fb

मनमर्ज़ियां में अभिषेक बच्चन का शांत, समझदार और इमोशनली मैच्योर रोबी के किरदार ने दिल जीत लिए। एक जटिल लव ट्रायंगल में ‘ग्रीन फ्लैग’ बनकर उनका सिख किरदार अलग ही चमका, और दर्शकों को उन्हें ऐसे और रोल्स में देखने की ख्वाहिश दे गया।