2 अक्टूबर को राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य तरीके से सरयू नदी के किनारे फ़ाइनली बाहुबली स्टार प्रभास की बहुप्रतिक्षत फ़िल्म आदिपुरष का टीज़र रिलीज़ हुआ । ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष की कहानी रामायण पर आधारित है । इस फिल्म में प्रभास, भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे वहीं, सैफ अली खान, रावण की भूमिका में दिखाई देंगे । फ़िल्म के टीज़र में प्रभास का भगवान राम का लुक और सैफ़ अली खान का लंकेश यानी रावण का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है । लेकिन प्रभास के लिए राम बनना आसान नहीं था ।

आदिपुरुष में प्रभास बने भगवान राम
प्रभास को आदिपुरुष में भगवान राम के किरदार में देखकर उनके फ़ैंस बहुत एक्साइटेड है लेकिन भगवान राम का किरदार पर्दे पर अदा करना उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा । प्रभास ने इस बारें में खुद कहा की, वह भगवान राम का रोल अदा करने से दर रहे थे । प्रभास ने इस बारें में टीज़र लॉंच में कहा, “इस रोल को लेकर मैं काफी डरा हुआ था । मैंने ओम राउत को तीन दिन बाद फोन किया और कहा कि अगर मैं कोई गलत गलती करूंगा तो... हमने ये फिल्म ढेर सारे प्यार और डेडिकेशन के साथ बनाई है । भगवान राम हमें आशीर्वाद दें । जय श्री राम ।”
इसके अलावा जब प्रभास से पूछा गया कि, वह भगवान राम की कौन-कौन सी क्वालिटी लेना चाहेंगे ? इस पर प्रभास ने कहा, “समर्पण, निष्ठा और अनुशासन ।”
दिलचस्प बात ये है की आदिपुरुष के हिंदी वर्जन में प्रभास को अभिनेता शरद केलकर ने आवाज़ दी है । इससे पहले शरद केलकर ने बाहुबली फ़्रेंचाइज़ी में प्रभास को अपनी आवाज़ दी थी ।
आदिपुरुष में प्रभास और सैफ़ अली खान के अलावा कृति सेनन और सनी सिंह भी नज़र आएंगे । ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज फिल्म्स और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित, आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और 3डी में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी ।
















