अंतर्राष्ट्रीय गायक कैटी पेरी इन दिनों एक संगीत समारोह के लिए भारत के दौरे पर हैं । इसमें कोई संदेह नहीं है कि कैटी पेरी को मुंबई शहर से प्यार हो गया है । कैटी पेरी ने यहाँ एक नई दोस्त भी बना ली है जो कोई और नहीं बल्कि, बी-टाउन की सबसे प्रभावशाली सेलेब में से एक जैकलीन फर्नांडीज है । कैटी पेरी को जैकलीन फर्नांडीज में अपनी दोस्त नजर आती है ।

जैकलीन फर्नांडीज और कैटी पेरी बनी दोस्त
आज अपने इवेंट के दौरान, जैकलीन के साथ बातचीत करते हुए, केटी पेरी ने यह स्वीकार किया कि उन्हें जैकलीन के रूप में एक दोस्त मिल गयी है और दोनों जल्द ढेर सारी शॉपिंग, खाना और बातचीत करते हुए समय बिताने वाली हैं ।

जैकलीन न केवल देशव्यापी बल्कि विश्व स्तर पर भी सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक हैं और यही वजह है कि वह कैटी पेरी जैसी अंतर्राष्ट्रीय सेंसेशन के बीच प्यार और प्रशंसा का पात्र बनी हुईं है ।
जैकलीन ने हाल ही में अपनी फिल्म ड्राइ' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है । इसके बाद वह जल्द ही फ़िल्म 'मिसिज़ सीरियल किलर' में नजर आएंगी यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ।

जैकलीन जल्द सलमान खान की किक 2 में भी नज़र आएंगी जो साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित होगी ।
















