18 जून को धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल और दृशा आचार्य का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन हुआ जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियाँ शामिल हुईं और न्यूली वेड कपल को उनके सुखी जीवन के लिए बधाईयां दी । सितारों से सजी इस शाम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । और अब रिसेप्शन में शामिल हुए अनुपम खेर ने भी दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितार एक साथ एक फ़्रेम में नज़र आ रहे हैं ।

धर्मेंद्र के साथ आमिर खान, सलमान खान, अनुपम खेर और सनी देओल
करण देओल और दृशा आचार्य के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए थे । सलमान, आमिर,अनुपम खेर के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रेम चोपड़ा, पूनम ढिल्लन,कपिल शर्मा ने भी यह फंक्शन अटेंड किया था । अनुपम खेर ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की । जो यकीनना 90 के दशक की याद को ताज़ा कर रही है । अनुपम खेर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ आमिर खान, सलमान खान, अनुपम खेर और सनी देओल एक साथ एक फ़्रेम में नज़र आ रहे हैं ।
इस तस्वीर को शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा, “क्लास ऑफ 90s मोबाइल फोन्स और वैनिटी समय के पहले के एक्टर्स । जब हम कहानियां एक-दूसरे के साथ शेयर करते थे, जब हम मेक अप रूम शेयर करते थे । जब हम पेड़ों के पीछे, या खुले में या छाते के पीछे कपड़े बदलते थे और हंसते थे ।”
करण देओल और दृशा आचार्य का प्री-वेडिंग फंक्शन 15 जून से शुरू हुआ था । 18 जून को परिवार की मौजूदगी में दोनों एक दूसरे के आठ शादी के बंधन में बंधे । करण के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, उन्होंने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से अपना बॉलीबुड डेब्यू किया था । इस फ़िल्म को सनी देओल ने लिखा था और साथ ही साथ डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था । करण की अगली फिल्म अपने 2 है, जिसमें सनी, बॉबी और धर्मेंद्र नजर आएंगे ।
















