
यशराज फ़िल्म्स ने रियो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर लाने वाले भारतीय एथलीटों को सम्मान देने के लिए 10 लाख रु देने का ऐलान किया था । अब यशराज ने ऐलान किया है कि वे पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेताओं को भी सम्मानित करेगी साथ ही टी 42 पुरुष वर्ग में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थान्गावेलु को उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए सलाम करती है ।
यशराज फ़िल्म्स इन एथलीट्स की खेल भावना के जश्न को मनाने में विश्वास रखता है । यशराज द्दारा विजेताओं को 10 लाख रु का नकद ईनाम देना उनके खेल और चैंपियन की अदम्य भावना को सलाम करना मात्र है ।
यशराज को विसार दिए गए खेल पर आधारित फ़िल्में बनाने के लिए भी जाना जाता है । शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म चक दे इंडिया, जैसी फ़िल्म बनाकर यशराज ने मनोरंजन के क्षेत्र में न केवल कई सारे अवॉर्ड्स जीते बल्कि खेल में महिलाओं की भागीदारी का समर्थन करते हुए एक दमदार संदेश भी दिया । सलमान खान अभिनीत फ़िल्म, सुल्तान में भी यशराज ने अपना इतिहास दोहराते हुए खेल में महिलाओं और वंचित वर्ग का समर्थन किया । भारतीय खेल के बारें में मजबूत और गेम चेंजर कहानी दिखाकर यशराज फ़िल्म्स अग्रणी बनी हुई है ।
















