2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिला। एक ओर थी धर्मा प्रोडक्शन्स की फैमिली एंटरटेनर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, जिसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ नज़र आए, और दूसरी ओर थी ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म कांतारा: अ लीजेंड – चैप्टर 1 । हालांकि दोनों ही फ़िल्मों को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है लेकिन कई दर्शकों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना था कि वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी यदि दिवाली पर रिलीज़ होती तो बेहतर रहता । इस पर अब वरुण धवन ने वो अहम कारण बताया है कि कुओं उन्हें दशहरे पर रिलीज होकर कांतारा जैसी बड़ी फ़िल्म से बॉक्स ऑफिस टकराव करना पड़ा ।

वरुण धवन ने इसलिए नहीं ली दिवाली रिलीज
दरअसल, यदि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी दशहरे की बजाए दिवाली (21 अक्टूबर) पर रिलीज़ होती तो इसे दिनेश विजन की आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म थामा से बॉक्स ऑफिस क्लैश करना होता । जो की वरुण और करण जौहर को सही नहीं लगा ।
वहीं अब वरुण धवन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को दीवाली पर रिलीज न करने का अहम कारण बताया है । वरुण ने कहा, “हमारी जो डेट पहले थी, वो कई कारणों से बदल गई। हम अपनी फिल्म को बेहतर से बेहतर बनाना चाहते थे। हमें 2-3 हफ़्ते का रन चाहिए था। दिवाली भी अच्छा विकल्प था, लेकिन मैं दिनेश विजन और अमर कौशिक का अच्छा दोस्त हूं। मैंने उनके साथ भेड़िया और बदलापुर जैसी फिल्में की हैं। करण (जौहर) भी उनके करीब हैं। ऐसे में दोस्तों से टकराव नहीं करना चाहते।”
उन्होंने आगे कहा, “गांधी जयंती और दशहरा का यह पीरियड भी काफी बड़ा है। वैसे भी यह प्रोडक्शन का निर्णय था। इस डेट पर हमें अच्छा स्पेस मिलेगा। हम कांतारा जैसी बड़ी फिल्म नहीं हैं, और हमें इस बारे में कोई भ्रम भी नहीं है।”
















