एक तरफ़ जहां रामायण पर बेस्ड फ़िल्म आदिपुरुष अपनी रिलीज के बेहद क़रीब है वहीं फ़िल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना और नितेश तिवारी भी रामायण पर मेगाबजट फ़िल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं । खबरों की मानें तो, मेकर्स ने इस रामायण पर बेस्ड इस फ़िल्म में भगवान राम और माता सीता के रोल के लिए बॉलीवुड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेने का फ़ैसला किया है । वहीं कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि मेकर्स ने रावण के किरदार के लिए केजीएफ़ एक्टर यश को अप्रोच किया है ।

केजीएफ़ एक्टर यश ने अपने फ़ैंस की ख़ातिर ठुकराया नितेश तिवारी की मेगाबजट फ़िल्म रामायण में रावण का रोल ; मेकर्स को अब नए एक्टर की तलाश

यश ने ठुकराया रावण का रोल

लेकिन यश से जुड़े क़रीबी सूत्र ने इंडियाटुडे को बताया की अपने करियर की इस स्टेज में यश निगेटिव रोल नहीं करना चाहते क्योंकि उनके फ़ैंस निगेटिव रोल निभाते हुए देखकर खुश नहीं होंगे, भले ही वो विद्वान रावण जैसे शक्तिशाली विरोधी की भूमिका ही क्यों न हो ।

यश से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया है कि, यश अपने फ़ैंस के इमोशन का ख़ास ख़्याल रखते हैं और अपने करियर की इस स्टेज में वह कोई निगेटिव किरदार नहीं निभाना चाहते क्योंकि उनके फ़ैंस उन्हें निगेटिव किरदार में देखना पसंद नहीं करेंगे । यश ने भी एक बार कहा था कि, “मुझे अपने फैंस की भावनाओं के बारे में बहुत सावधान रहना होगा । वे बहुत भावुक हैं और जब मैं उनकी इच्छा के विरुद्ध जाता हूं तो वे इस पर रिएक्ट करते हैं ।”  

यश से पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन को रावण के रोल के लिए अप्रोच किया गया है । लेकिन ऋतिक ने भी रावण के रोल को ठुकरा दिया ।