
भले ही कई सारे पुरुष अभिनेता अलग-अलग खेलों में निवेश करते हुए कई बार नजर आए हों लेकिन अभिनेत्रियों ऐसा करते हुए कम ही देखी गई है । लेकिन अब सनी लियोन ने इस मामले में अपनी रूचि दिखाई है । जी हां बॉलीवुड में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी सनी लियोन ने खेल के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए एक फ़ुटबॉल टीम में निवेश किया है । सनी लियोन इसी महीने से शुरु हो रही फुटबॉल लीग 'प्रीमियर फुटसाल' में कोच्चि की फ्रेंचाइजी 'केरल कोबराज़' की को-ऑनर बन गई हैं । सनी लियोन सह मालिक के साथ-साथ टीम की ब्रांड एबेंसडर भी बनी हैं ।
आपको बता दें कि प्रीमियर फुटसाल लीग के दूसरे सीजन का पहला राउंड 15 सितंबर से मुंबई में शुरु होगा । पहले राउंड का मुकाबला 15 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा । इस खेल के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हुए सनी लियोन ने कहा कि क्योंकि उनका पालन-पोषण कनाड़ा में हुआ है इसलिए इस खेल के प्रति उनकी रूचि वहीं से है क्योंकि विदेशो में फ़ुटबॉल के लिए खासी लोकप्रियता है । एक बिजनेसवुमन के रूप में सनी लियोन इससे जुड़कर काफ़ी खुश है । अभिनेत्री भी इस सहयोग को एक संभावना के रूप में देखना चाहती है जो देश में आगे इस खेल को प्रोत्साहित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, सनी लियोन पिछली बार हालिया रिलीज फ़िल्म में इमरान हाशमी के साथ आइटम गाने 'पिया मोरे' में थिरकती हुई नजर आई थी । सनी जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म तेरा इंतजार में सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ फ़ुल-फ़्लैज्ड भूमिका में नजर आएंगी । इस फ़िल्म को राजीव वालिया द्दारा निर्देशित किया जा रहा है ।
















