
प्रसिद्ध फिल्म और थिएटर अभिनेता टॉम ऑल्टर, जिन्होंने टीवी, फिल्मों और थिएटर में कई सारी यादगार भूमिकाएं निभाई हैं, इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है । टॉम ऑल्टर, जिसने वैसे तो कई यादगार भूमिकाएं निभाई लेकिन टीवी शो जबान संभाल के, ने उन्हें एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया था, इन दिनों बोन कैंसर की चौथी स्टेज में है, जो काफ़ी पीड़ा दायक है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है ।
रिपोर्ट के मुताबिक, टॉम ऑल्टर को हाल ही में शरीर में दर्द से पीड़ित होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी । जब एक अग्रणी पोर्टल ने इस बारें में टॉम ऑल्टर के बेटे जेमी आल्टर से इस बारें में बात की तो, उन्होंने इस खबर की पु्ष्टि की लेकिन अपने पिता के स्वास्थ्य के बारें में ज्यादा कुछ नहीं बताया । पहले खबर आई थी कि टॉम ऑल्टरको कुछ गंभीर बीमारी का पता चला, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने उन खबरों का सिरे से खंडन कर दिया था ।
अमेरिकी मूल के भारतीय अभिनेता, टॉम ऑल्टर ने कई सारी फिल्मों में अभिनय किया, जैसे चरस, शतरंज के खिलाडी, गांधी, क्रांति, और बोस: द फोर्गोटन हीरो, लेकिन उन्होंने पंकज कपूर अभिनीत टीवी शो जबान संभाल के (1993-1997) में अभिनय किया, जिसने उन्हें काफ़ी शोहरत दी और घर-घर में पहचान दिला दी ।
















