
वरुण धवन अपनी आगामी फ़िल्म जुड़वा 2 में डबल रोल निभाने को तैयार हैं और इसी बीच उन्होंने अपनी अगली फ़िल्म, जो कि यशराज फ़िल्म्स की सुई धागा है, के लिए तैयारियां शुरू कर दी है । पहले हमने आपको बताया था कि वरुण धवन पहली बार अनुष्का शर्मा के अपोजिट नजर आएंगे । पता चला है कि इस फ़िल्म में वरुण एक मजदूर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे ।
हमने सुना है कि, वरुण धवन काम पर लगाए गए मजदूर के रूप में दिखाई देंगे, इस फ़िल्म को दम लगा के हईशा के फ़ेम शरत कटारिया द्वारा निर्देशित किया जाएगा । वहीं दूसरी तरफ़, फ़िल्म में अनुष्का शर्मा के रोल की बात करें तो, उस बारें में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है । फिल्म का उद्देश्य स्थानीय कुटीर उद्योगों की स्थिति को दिखाने और उसमें काम कर रहे श्रमिकों की मान-मर्यादा को दिखाना है । पहले वरुण ने बताया था कि उनकी यह फ़िल्म 'मेड ऑफ़ इंडिया' के मंत्र को एंडोर्स करती है और यह आज के समय में भी प्रासंगिक कहानी है । यशराज फ़िल्म्स के निर्माता मनीष शर्मा ने कहा था कि फिल्म की जड़ें भारत के दिल में हैं यह उस जुनून को दर्शाता है जो हर भारतीय की नसों में दौड़ता है ।
फ़िल्म सुई धागा फ़िलहाल अपनी शुरूआती अवस्था में है, और यह अगले साल जनवरी से शुरू होगी । भले ही वरुण धवन ने इससे पहले कई किरदार निभाए हों, लेकिन ये पहली बार होगा जब वह एक गरीब श्रमिक के किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे ।
फ़िल्मों की बात करें तो, जब हैरी मेट सेजल की असफ़लता के बाद, अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने होम प्रोडक्शन की फ़िल्म परी पर फ़ोकस कर रही है, और इस फ़िल्म में वह मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी । इसी के साथ-साथ अनुष्का फ़िल्ममेकर आनंद एल राय की आगामी शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म में कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आएंगी । जबकि वरुण धवन ने अब अपनी आगामी कॉमेडी फ़िल्म जुड़वा 2 के लिए अपनी को-स्टार जैकलिन फ़र्नांडीज और तापसी पन्नू के साथ प्रमोशन शुरू कर दिया है । इस फ़िल्म को रिलीज होने में बस अब कुछ ही हफ़्ते बाकी है ।
















